scriptसपा से गठबंधन के बाद मायावती ने किया उलटफेर, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी | BSP supremo Mayawati change in sangathan after Gathbandhan | Patrika News
झांसी

सपा से गठबंधन के बाद मायावती ने किया उलटफेर, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

2019 लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने इन नेताओं को नई जिम्मेदारी…

झांसीJan 31, 2019 / 11:34 am

नितिन श्रीवास्तव

BSP supremo Mayawati change in sangathan after Gathbandhan

सपा से गठबंधन के बाद मायावती ने किया उलटफेर, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

झांसी. लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद बीएसपी में सांगठनिक स्तर पर बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके तहत कुछ नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है, तो कुछ निष्कासित नेताओं को पार्टी में वापस लिया गया है। इसके अलावा कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में दी गई पार्टी सुप्रीमो के निर्णय की जानकारी

बबीना के पूर्व विधायक के.पी राजपूत के आवास पर बहुजन समाज पार्टी की 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की गई। यह घोषणा बुंदेलखंड के मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने की। इसी क्रम में जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी को हटाकर उनके स्थान पर परशुराम पाल को जिलाध्यक्ष जालौन बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विकास गौतम उर्फ विक्की को झांसी जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए भानू प्रताप सरसेंडा और गाविंद रायकवार अठौदना को मंडल जोन इंचार्ज मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में मोहम्मद साबिर खान को झांसी जिला उपाध्यक्ष, बंटी अहिरवार को मंडल संयोजक बहुजन वालिंटर फोर्स, प्रताप बौद्ध को मऊरानीपुर विधानसभा प्रभारी और अनिल मड़गुवा को बबीना विधानसभा प्रभारी, उत्तम अहिरवार को विधानसभा कोषाध्यक्ष बबीना और नितिन दीक्षित को चिरगांव नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इनकी हुई वापसी

इसके अलावा बैठक में जानकारी दी गई है कि पूर्व जिलाध्यक्ष आर.के अहिरवार के साथ दयासागर दिनकर, बृजबिहारी राज, ग्यादीन मामा, करन अहिरवार, बृजेश यादव को पुनः पार्टी में शामिल किया गया है।
ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में पूर्व विधायक के.पी राजपूत, पवन चौधरी, पूर्व विधायक कैलाश साहू, जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा, मुख्य जोन इंचार्ज झांसी मंडल कीरथ सिंह दोहरे, कन्हैया लाल कुशवाहा, मो. नफीस उर्फ शानू भाई, चन्द्रदत्त गौतम उर्फ राजू सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी समेत कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Jhansi / सपा से गठबंधन के बाद मायावती ने किया उलटफेर, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो