scriptCase filed against family of Jhansi ex MP Chandpal Singh Yadav | Jhansi News: बुंदेलखंड के सीएम कहे जाने वाले कद्दावर सपा नेता चंदपाल यादव के पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज, क्यों फंसा पूरा परिवार? | Patrika News

Jhansi News: बुंदेलखंड के सीएम कहे जाने वाले कद्दावर सपा नेता चंदपाल यादव के पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज, क्यों फंसा पूरा परिवार?

locationझांसीPublished: May 12, 2023 03:25:39 pm

Submitted by:

Vishnu Bajpai

Jhansi News: बुंदेलखंड के सबसे बड़े नेता कहे जाने वाले चंदपाल सिंह यादव के लगभग पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। झांसी में मुकदमा दर्ज होने के बाद धोखाधड़ी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Case filed against family of Jhansi ex MP Chandpal Singh Yadav
Jhansi News: बुंदेलखंड के सबसे बड़े नेता कहे जाने वाले चंदपाल सिंह यादव के लगभग पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। झांसी में मुकदमा दर्ज होने के बाद धोखाधड़ी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। झांसी के सीपरी बाजार थाने में शिकायतकर्ता वृद्ध महिला सुदेश बैरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे पर कुछ कर्ज था। उस कर्ज के बदले चंदपाल यादव हमारे मकान को खरीदना चाहते थे। महिला ने बताया कि मकान पर उसके बेटे का कोई हक नहीं है। यानी मकान बेचने के लिए उसके बेटे के पास कोई अधिकार नहीं था। इसके बावजूद चंदपाल यादव ने कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लेकर मकान खरीद लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.