झांसी

Jhansi News : एक बार फिर मौसम खराब, दो दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

झांसी में एक बार फिर मौसम खराब। खेतों में पड़ी फस को हो सकता है भारी नुकसान। शुक्रवार और शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना।

झांसीMar 31, 2023 / 05:55 am

Patrika Desk

झांसी में एक बार फिर मौसम खराब।

इन दिनों झांसी सहित बुंदेलखंड के सातों जनपदों में फसल की कटाई का काम चल रहा है। किसान दिन रात खेतों में अपना समय बिता रहे हैं। लेकिन मौसम की मार एक बार फिर किसानों के ऊपर पड़ने वाली है। यहां दो दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बीती रात से तेज हवाएं चल रही है साथ में बूंदाबांदी भी हुई। अब ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

30 फीसदी फसलों को हो चुका नुकसान

बीते दिनों अचानक मौसम खराब हो जाने से झांसी समेत कई जनपदों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो गई थी। जिससे कई क्षेत्रों की फसलें खेत में बिछ गईं थी। किसानों को 30 फीसदी तक नुकसान हो गया था। 5 दिन पहले ही मौसम में सुधार आया तो किसानों ने फसलों की कटाई शुरू कर दी। अब एक बार फिर मौसम खराब हो जाने की वजह से किसान दुखी है।
बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट डॉ. अनिल राय के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को घने बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

Home / Jhansi / Jhansi News : एक बार फिर मौसम खराब, दो दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.