scriptझाँसी-प्रयागराज में सीएम योगी का दौरा, 327 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास | CM Yogi Jhansi-Prayagraj tour, will start scheme of 327 crores | Patrika News

झाँसी-प्रयागराज में सीएम योगी का दौरा, 327 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

locationझांसीPublished: Nov 24, 2022 02:11:49 pm

Submitted by:

Upendra Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि गुरुवार को झाँसी-प्रयागराज के दौरे पर गए | यहां उन्होंने 327 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया |

yogi_jhansi.jpg
1 घंटे 50 मिनट झाँसी रुके मुख्यमंत्री, फिर प्रयागराज के लिए हुए रवाना

दौरे का पहले पड़ाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले वीरांगना नगर झाँसी को सम्बोधित किया | प्रोटोकॉल के अनुसार CM योगी लखनऊ से हेलीकाप्टर से रवाना होकर सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पुलिस लाइन पहुंचें | यहां से लगभग 11 बजे कार से सीधे कार्यक्रम स्थल एलवीएम(LVM) ग्राउंड पहुंचें|
CM योगी ने यहां जनता को सम्बोधित कर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया | साथ ही 307 करोड़ की 93 परियोजनाओं का शुभारंभ और 20.24 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया |

योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी बोले कि 2017 से पहले माफिया गरीबों और व्यापारियों की संपत्ति हड़प लिया करते थे, लेकिन आज भाजपा की सरकार उनसे यह संपत्ति ब्याज समेत वापस ले रही है। माफियाओं की जब्त गई संपत्ति पर महिला संरक्षण गृह और गरीबों के आवास बनाए जाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यहां के जिम्मेदार लोगों ने बुंदेलखंड की हमेशा बदरंग तस्वीर ही पेश की, जिसे सुधारने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया था और प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। बुंदेलखंड असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीम संभावना है। जरूरत इस दिशा में काम करने की है। डिफेंस कॉरिडोर के जरिए सरकार का यह प्रयास लगातार जारी है।
इन प्रमुख योजनाओं का होगा लोकार्पण

बबीना के 15 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की 246.84 करोड़ की परियोजना.
बबीना के रुद्रबलौरा गांव में 11.46 करोड़ से बना राजकीय आईटीआई का भवन.
रानीपुर लुहार गांव मार्ग पर 7.84 करोड़ से बना सुखनई नदी सेतु एवं पहुंच मार्ग.
4.26 करोड़ से बरुआसागर से तिलैथा के बीच बना 22 किलोमीटर का मार्ग.
एक करोड़ से चार स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण व मरम्मत कार्य.
इन मुख्य कार्यों का होगा शिलान्यास

8.93 करोड़ से होने वाला बिजौली तालाब का सौंदर्यीकरण.
4.16 करोड़ से यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी से जेल चौराहा एवं जीवनशाह तिराहे से बीकेडी चौराहा होते हुए ग्वालियर रोड स्थित अटल पथ तक बायीं ओर आइकोनिक रोड योजना के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य.
63 लाख से बरुआसागर के फुटेरा गांव में खेल मैदान-मिनी इंडोर हॉल का निर्माण कार्य.
50 लाख से दुनारा में होने वाले भूखंड पर बारात घर का निर्माण.
प्रयागराज को 1,295 करोड़ रुपये की 284 परियोजनाओं की सौगात

झाँसी के बाद मुख्यमंत्री प्रयागराज के लिए रवाना हो गए | आज संगम नगरी के विकास में परेड मैदान पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 1,295 करोड़ रुपये की 284 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे | इस दौरान वह तीन योजनाओं के 20 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी देंगे। इसके बाद महाकुंभ 2025 का रोडमैप तय करेंगे | इसके साथ ही संगम की धरती से महाकुंभ-2025 की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी |
बैठक में मुख्यमंत्री की तरफ से कई परियोजनाओं को हरी झंडी भी दी जा सकती है |

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो