scriptकांग्रेसियों ने किया धमाकेदार ऐलान, पांचों राज्यों में बनने जा रही सरकार | Congress celebrate sonia gandhi birthday and five states election win | Patrika News

कांग्रेसियों ने किया धमाकेदार ऐलान, पांचों राज्यों में बनने जा रही सरकार

locationझांसीPublished: Dec 10, 2018 08:52:02 am

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने बढ़ाई सभी की धड़कनें…

Congress celebrate sonia gandhi birthday and five states election win

कांग्रेसियों ने किया धमाकेदार ऐलान, पांचों राज्यों में बनने जा रही है सरकार

झांसी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन यहां कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उनसे जुड़े संस्मरण भी सुनाए गए। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में सभी जगह कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह कार्यक्रम यहां पर मानिक चौक स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन की अध्यक्षता और पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य हुआ। इस अवसर पर सोनिया गांधी के स्वथ्य जीवन और लम्बी आयु की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
त्याग की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सोनिया गांधी उस परिवार की एक सदस्या हैं जिन्होंने इस देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी और आज भी उनके मन में यह भावना है कि वह इस देश के गरीबों के हालात किस तरह संवार सकती है। सोनिया गांधी त्याग की एक प्रतिमूर्ति हैं। जिसका कोई सानी नहीं है। वो आज भी भारतीय परम्पराओं का निर्वहन कर रही हैं। वो दिल और दिमाग से आम आदमी के हित की बात करती हैं। हमें याद है कि जिस दिन राइट टू फूड सिक्योरिटी का बिल सदन में पेश होना था उस दिन वो अपना वोट देने अस्वस्थ होने के बावजूद भी संसद में गयी थी। कांग्रेस पार्टी उनके संरक्षण में सतत प्रगति करेगी और सभी कांग्रेसजन उनके प्रति अपनी सत्यनिष्ठा प्रकट करते हैं।
पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन ने कहा कि सभी कांग्रेसजन सोनिया गांधी के शतायु होने की कामना करते हैं और उनके प्रति अपनी यह विश्वास रखते हैं कि उनके सरंक्षण में कांग्रेस सदा प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होती रहेगी। अभी हाल में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में चुनाव प्रचार में प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में प्रचार के लिए जाने का मौका मिला। हमने हर संभव प्रयास किया कि कांग्रेस के सर पर विजयश्री का ताज पहनाया जाए। देखा गया कि अब जनता झूठे वादों से तंग आ गयी है और हमें यक़ीन है कि पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी और पांचों राज्यों में कांग्रेस को सरकार बना कर जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा।
नए पदाधिकारियों का स्वागत

इस मौके पर अभी हाल में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद मनोनीत हुए कुणाल सूरी, जिला महासचिव पद पर मोनू ठाकुर और राजकुमार चादव को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा अरविन्द वशिष्ठ, अनिल बट्टा, भरत राय, मज़हर अली, देवी सिंह कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अनिल रिछारिया, नीता अग्रवाल, अब्दुल जाविर, देवी सिंह कुशवाहा, भरत राय, इकबाल खान, कुणाल सूरी, शिव कुमार, शमीम राईन, आफताब खान, इब्राहीम शेख, पंकज सुड़ेले, राजकुमार, यादव, आबिदा खान, रोज़ मैरी, सलमा, अब्दुल आज़ाद, वीरेन्द्र कुमार झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अफज़ाल हुसैन ने किया और आभार आरिफ सलीम ने व्यक्त किया।
Congress celebrate <a  href=
Sonia Gandhi birthday and five states election win” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/10/2_3820502-m.jpg”>
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो