scriptगठबंधन को सीट देने पर भड़के कांग्रेसी, राहुल-प्रियंका को लिखा पत्र- दूसरे दल का उम्मीदवार स्वीकार नहीं | congress gathbandhan seat strategy for loksabha election 2019 | Patrika News

गठबंधन को सीट देने पर भड़के कांग्रेसी, राहुल-प्रियंका को लिखा पत्र- दूसरे दल का उम्मीदवार स्वीकार नहीं

locationझांसीPublished: Mar 19, 2019 07:38:50 am

इस बार गठबंधन के तहत जन अधिकार पार्टी के लिए छोड़ दिए जाने के निर्णय के खिलाफ कांग्रेसियों ने बिगुल फूंक दिया है।

jhansi

गठबंधन को सीट देने पर भड़के कांग्रेसी, राहुल-प्रियंका को लिखा पत्र- दूसरे दल का उम्मीदवार स्वीकार नहीं

झांसी. अब तक हुए सोलह लोकसभा चुनाव में से 9 बार जीत दर्ज करने वाली झांसी सीट कांग्रेस द्वारा इस बार गठबंधन के तहत जन अधिकार पार्टी के लिए छोड़ दिए जाने के निर्णय के खिलाफ कांग्रेसियों ने बिगुल फूंक दिया है। पार्टी नेताओं ने यहां एक बैठक करके पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि दूसरे दल का प्रत्याशी कतई स्वीकार नहीं है। पार्टी हाईकमान से इस निर्णय पर पुनर्विचार को कहा गया है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान को जन अधिकार पार्टी द्वारा नामित प्रत्याशी को कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर लड़ाए जाने का भी विकल्प दिया गया है। इतना ही नहीं, एक अन्य बैठक में तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ही झांसी से चुनाव लड़ाने की मांग की गई।

सामूहिक रूप से भेजा गया पत्र

कांग्रेसियों की एक बैठक यहां पार्टी के शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस मामले में समन्वय बनाते हुए सामूहिक रूप से पत्र भेजा गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, एआईसीसी सदस्य राहुल रिछारिया, राजेंद्र सिंह, रघुराज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सरला भदौरिया, डा. विजय भारद्वाज, सुनील तिवारी, चौधरी माबूद, ललित पाराशर, पंकज मिश्रा, सुनील राय, गिरजा शंकर राय, नीता अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विवेक वाजपेयी व मुन्ना सिंह पारीछा समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

इतनी कमजोर नहीं है कांग्रेस

उधर, चिरगांव में पार्टी की एक बैठक नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झांसी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी न उतारकर सीट जन अधिकार मंच को दे दिए जाने पर असंतोष जताया गया। बैठक में कहा गया कि कांग्रेस अभी इतनी भी कमजोर नहीं है, कि जिताऊ प्रत्याशी न मिले। वह भी जब पिछले 16 में से 9 चुनाव कांग्रेस जीत चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जिस कार्यकर्ता को टिकट देगी, सभी लोग उसके साथ जुटेंगे, लेकिन दूसरे दल के प्रत्याशी को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। एक अन्य प्रस्ताव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को झांसी से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की गई। इस बैठक में प्रकाश नारायण, हरीमोहन पटैरिया, उमाकांत शर्मा, रामसेवक सेनियां, शीतल तिवारी, गोलू पाराशर, प्रद्युम्न ठाकुर, बाबूलाल रेजा, पप्पू निरंजन, शशांक त्रिपाठी, मधुसूदन प्रजापति, रामचरन बरार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो