scriptसपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इसे सुनकर भाजपा हो जाएगी परेशान | Congress preparation for lok sabha chunav after SP BSP alliance | Patrika News

सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इसे सुनकर भाजपा हो जाएगी परेशान

locationझांसीPublished: Jan 14, 2019 08:33:04 am

यूपी में गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने भी अपनी तरह से चुनावी रणनीति बनानी तेज कर दी है…

Congress preparation for lok sabha chunav after SP BSP alliance

सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इसे सुनकर भाजपा हो जाएगी परेशान

झांसी. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच यूपी में गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने भी अपनी तरह से चुनावी रणनीति बनानी तेज कर दी है। इसके तहत कांग्रेस के एक कार्यक्रम में यहां कहा गया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ये दर्शा रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे इसका उदाहरण हैं।
संगठन की मजबूती पर दिया बल

यह कार्यक्रम यहां कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन की अध्यक्षता और प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग अमर सिंह जांगिड के मुख्य आतिथ्य तथा अनुसूचित जाति विकास के प्रदेश सचिव भगवान दास खटीक तथा शहर उरई के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता गुलाब खां के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। बाहर से आये जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मगनादास कुशवाहा, जिला सचिव अरविन्द यादव, झांसी शहर के स्थानीय अनिल बट्टा और जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मज़हर अली ने सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मज़बूती देने पर विचार विमर्श किया गया। अमर सिंह जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान करने को मुहिम चलाई जा रही है। इसको अमल में लाने के लिए हर एक कार्यकर्ता ने अपनी कमर कस ली है। अब हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का है।
सरकार की उल्टी गिनती शुरू

इस अवसर पर इम्तियाज़ हुसैन ने कहा कि इस कार्यक्रम में इतनी अधिक संख्या ये दर्शा रही है कि अब वर्तमान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। नौजवानों में जोश देखा जा रहा है। जनता यह समझ रही है कि सिर्फ फेंकने से गरीब का पेट नहीं भरता है, विकास नहीं होता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम के अलावा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की दुबई में जनसभा यह संकेत दे रही है कि पूरी दुनिया का ध्यान अब कांग्रेस ने अपनी तरफ खींचा है। इस सभा में जितने लोग स्टेडियम के अन्दर थे, उतने ही बाहर राहुल गांधी को सुनने के लिए खड़े थे। जनता झूठे वादों से ऊब गयी है। उसे काम की बात करने वाला प्रधान सेवक चाहिए सिर्फ मन की बात करने वाला नहीं।
ये लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर पंकज सुडेले, आफताब खां, आरिफ सलीम, राजकुमार यादव, आबिदा, सलमा और अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अफज़ाल हुसैन से किया। बाद में आभार अफसर खां ने व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो