scriptबैंगनी साड़ी में मुस्कुराते हुए प्रियंका ने हाथ मिला कर किया अभिवादन, फिर मंदिर के सामने किया ऐसा काम कि लगने लगे जयकारे | congress priyanka gandhi visit live update in jhansi | Patrika News

बैंगनी साड़ी में मुस्कुराते हुए प्रियंका ने हाथ मिला कर किया अभिवादन, फिर मंदिर के सामने किया ऐसा काम कि लगने लगे जयकारे

locationझांसीPublished: Apr 25, 2019 03:03:42 pm

– प्रियंका के रोड शो में जबरदस्त रिस्पांस, कांग्रेसियों में उत्साह का संचार
– प्रियंका ने बेहद सरल अंदाज में मुस्कुराहट के साथ लोगों का अभिवादन किया
– कहीं लोगों से हाथ मिलाकर तो कहीं हाथ हिलाकर अभिवादन किया

lucknow

मुस्कुराते हुए कहीं हाथ मिलाया, तो कहीं हाथ हिलाकर किया अभिवादन

झांसी. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो को पब्लिक का जबरदस्त रिस्पांस मिला। इस दौरान प्रियंका ने भी बेहद सरल अंदाज में मुस्कुराहट के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए उनके दिल को छूने की कोशिश की। उन्होंने कहीं लोगों से हाथ मिलाकर तो कहीं हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रियंका के रोड शो में उमड़ी भीड़ यह साबित करती नजर आई कि सियासी गर्मी बुंदेलखंड की मौसम की गर्मी पर भारी पड़ी। यहां बेहिसाब गर्मी में भीड़ प्रियंका के इंतजार में करीब दो घंटे से ज्यादा खड़ी रही।

गुलाब की पंखुड़ियां हवा में उड़ाकर किया स्वागत

रोड शो के दौरान प्रियंका एक वाहन की छत पर बैठी थीं। बैगनी और गुलाबी रंग वाली साड़ी में प्रियंका अलग ही अंदाज में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा की प्रचार पर्चियों को जमकर हवा में उड़ाया। वहीं, एक कार्यकर्ता ने उन्हें कांग्रेस के चिन्ह वाला गमछा दिया, जिसे उन्होंने बड़ी ही सहजता से स्वीकार कर लिया। उनके साथ गाड़ी की छत पर झांसी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ ही एसपीजी सुरक्षा का एक अफसर मौजूद रहे। यहां मानिक चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उनके काफिले का स्वागत गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को कार्यालय की छत से बरसाते हुए किया गया।

पूजा नहीं, सिर्फ दूर से ही हाथ जोड़े

झांसी में पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी को यहां पर सिद्धेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना करनी थी, हालांकि बाद में येनवक्त पर यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। इस पर उम्मीद की जा रही थी कि प्रियंका कांग्रेस कार्यालय के सामने स्थित छैंकुर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करेंगी। इसकी तैयारी भी की गई थी। जैसे ही उनका काफिला पार्टी कार्यालय के गेट पर पहुंचा, तो प्रियंका ने उस मंदिर की तरफ इशारा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी से कुछ पूंछा। इस पर उन्होंने जवाब दिया, लेकिन इसी बीच जब काफिला आगे को बढ़ता नजर आया, तो फिर प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी से कुछ बात की। इस पर प्रत्याशी शिवशरण ने उन्हें दूर से ही हाथ जोड़कर भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करने का इशारा किया। इसके बाद प्रियंका ने ऐसा ही किया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो