scriptसड़क से सुप्रीम कोर्ट तक मचे कर्नाटक के सियासी घमासान में यूपी भी शामिल, कांग्रेसियों ने दिया धरना | congress workers protest against karnatak bjp govt | Patrika News

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक मचे कर्नाटक के सियासी घमासान में यूपी भी शामिल, कांग्रेसियों ने दिया धरना

locationझांसीPublished: May 19, 2018 06:52:15 am

Submitted by:

BK Gupta

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक मचे कर्नाटक के सियासी घमासान में यूपी भी शामिल, कांग्रेसियों ने दिया धरना

congress workers protest against karnatak bjp govt

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक मचे कर्नाटक के सियासी घमासान में यूपी भी शामिल, कांग्रेसियों ने दिया धरना

झांसी। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर मचे सियासी घमासान की गूंज इन दिनों सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़क तक सुनाई पड़ रही है। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कर्नाटक के नए भाजपाई मुख्यमंत्री येदयुरप्पा बहुमत सिद्ध करने के लिए 111 का जादुई आंकड़ा जुटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं, वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के साथ जदएस उसे रोकने की कोशिशों में लगी हुई है। इसी सिलसिले में एक तरफ जहां कांग्रेस और उसके सहयोगी दल प्रोटेम स्पीकर के मनोनयन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी तरह का कांग्रेसियों का धरना यूपी के झांसी में दिया गया। यहां यह धरना पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कचहरी चौराहे के पास स्थित गांधी उद्यान में दिया गया। इस मौके पर भाजपा की कोशिशों को अंवैधानिक करार दिया गया।
ये है लोकतंत्र का अपमान

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि विधानसभा में लोकतंत्र का अपमान कर भाजपा की सरकार बनाई गई है। इससे संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह अंकित हो गया। उन्होंने कहा कि गोवा, मेघालय और बिहार जैसे राज्यों में लीडिंग पार्टी को अवसर नहीं दिया गया। इसके अलावा कर्नाटक में बहुमत से दूर भाजपा को लीडिंग पार्टी के रूप में अवसर दिया गया। यह दोहरा रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष इम्त्यिाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। इसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। निश्चित रूप से भाजपा जनादेश का अपमान कर रही है। आगामी चुनावों में जनता इन्हें जवाब देगी।
धरने में ये लोग रहे मौजूद

कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने की कोशिशों के खिलाफ झांसी में धरना देने वाले कांग्रेसियों में सुनील अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, सभासद सुलेमान मंसूरी, डा. सुनील तिवारी, अनिल बट्टा, एस.नोमान, मीना आर्य, अरविन्द बब्लू, कुणाल सूरी, अब्दुल जाबिर, जीतू रायकवार, मजहर अली, विनय उपाध्याय, सलमान खान , छोटे राजा, भरत राय, इदरीश खान, किशन करौसिया, बलवान यादव, एच.पी पटेल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। धरने का संचालन अफजाल हुसैन ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो