scriptघर में घुसे दबंग, महिला से कहा- पीनी है शराब, न देने पर किया ये हाल | dabang looted a lady for wine in jhansi | Patrika News

घर में घुसे दबंग, महिला से कहा- पीनी है शराब, न देने पर किया ये हाल

locationझांसीPublished: Jul 18, 2019 12:35:43 pm

Submitted by:

BK Gupta

शराब के लिए रुपए न देने से पर दबंगों ने महिला के गले से सोने का मंगल सूत्र लूट लिया। इसका विरोध करने पर आरोपी दबंग लोग महिला के साथ छेड़खानी करते हुए भाग गये।

dabang looted a lady for wine in jhansi

घर में घुसे दबंग, महिला से कहा- पीनी है शराब, न देने पर किया ये हाल

झांसी। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर वहां मौजूद महिला से शराब के लिए रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी। रुपए न देने से पर दबंगों ने महिला के गले से सोने का मंगल सूत्र लूट लिया। इसका विरोध करने पर आरोपी दबंग महिला के साथ छेड़खानी करते हुए भाग गये। बाद में पीड़ित परिवार के द्वारा इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई।
इन लोगों पर लगाया आरोप

पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस का बताया कि उनके परिवार की एक महिला रोज की तरह अपने घर पर थी। इसी दौरान वहां के रहने वाले चार लोग घर में घुस गए। घर में घुसने वालों के नाम मनोज, महेन्द्र, चन्द्रशेखर और सुख सिंह बताए गए हैं। इसके बाद उन लोगों द्वारा महिला से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की जाने लगी। शराब के लिए रुपए देने से महिला ने जब इंकार किया तो उन्होंने पहले महिला के गले से मंगलसूत्र छीना। इस दौरान विरोध करने पर दबंग लोग महिला के साथ छेड़खानी करते हुए भाग गये। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो