scriptडिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- निकाय चुनाव जिताइये, तेजी से होगा विकास | deputy cm keshav maury statement on nikay chunav | Patrika News

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- निकाय चुनाव जिताइये, तेजी से होगा विकास

locationझांसीPublished: Nov 20, 2017 07:45:08 am

Submitted by:

Abhishek Gupta

झांसी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा

deputy cm keshav maury statement on nikay chunav

झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर चुनावी सभा को संबोधित करते यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य।

झांसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास में भरोसा रखती है और समाज के अन्तिम छोर तक विकास कराना ही देश के पीएम व प्रदेश के सीएम की प्राथमिकता है। जब से भाजपा सत्ता में आयी है लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। अब मौका है कि आप भी इस विकास में भागीदार बनें। निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विजयश्री दिलाएं जिससे देश, प्रदेश के साथ-साथ शहर व गांवों का भी विकास तेजी से हों। जो सुविधाएं आप सभी को मिलनी चाहिए वो आपको मिलें। इसीलिए आप सभी मिलकर भाजपा मेयर, अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। वह यहां मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में बोल रहे थे।
लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ही खिलाइये कमल

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अन्य दलों को हटाकर कमल खिलाया था, अब उसी कमल को फिर से झांसी के स्थानीय निकाय चुनाव में खिलाना है और कमल वाला बटन दबा कर भाजपा का मेयर बनाना है।
विपक्षी दलों पर किया प्रहार

नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन मुक्ताकाशी मंच पर किया गया। इसमें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किए। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास पर भरोसा रखनी वाली सरकार है और पिछले चुनावों में जिन वादों को किया था उनको पूरा करते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार भाजपा को लोकसभा व विधानसभा में विजय का ताज पहनाया था उसी प्रकार निकाय चुनाव में भी भाजपा के मेयर सहित सभी सभासद प्रत्याशियों को अपना आर्शीवाद देकर विजयी बनाएं। केन्द्र व प्रदेश में तो भाजपा सरकार है ही और अगर नगर निगम में भी भाजपा का मेयर व सभासद होंगे तो विकास की ऐसी गंगा बहेगी कि सभी के लिए मिसाल बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो