डिंपल यादव ने किया नीतीश के बयान का समर्थन, बोलीं- बच्चों को स्कूल में देनी चाहिए सेक्स एजुकेशन
झांसीPublished: Nov 10, 2023 07:04:52 am
झांसी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में सेक्स एजुकेशन देनी चाहिए। वे एमपी चुनाव प्रचार के दौरान झांसी आईं थीं।


झांसी की एक होटल पहुंची डिंपल यादव।
एमपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए माहौल बनाने आई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव ने आज झांसी में मीडिया के सामने आकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आबादी पर नियंत्रण करने के लिए स्कूलों में बच्चों को सेक्स एजुकेशन दी जानी चाहिए। डिम्पल ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए इण्डिया गठबंधन का समर्थन किया और दलों के बीच मतभेद को सिरे से खारिज कर दिया।