script

अब देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन झांसी तक चलेगी, ये रहेगी टाइमिंग

locationझांसीPublished: Feb 15, 2018 05:55:05 pm

Submitted by:

BK Gupta

अब देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन झांसी तक चलेगी, ये रहेगी टाइमिंग

gatiman express extends to jhansi by 1st april 2018

अब देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन झांसी तक चलेगी, ये रहेगी टाइमिंग

झांसी। बस, थोड़े से इंतजार के बाद 1 अप्रैल से देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से झांसी तक चला करेगी। इसका रूट आगरा से बढ़ाकर ग्वालियर होते हुए झांसी तक किया जाने वाला है। हालांकि, बढ़े हुए रूट पर यह गाड़ी अपनी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे के बजाए अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलाई जा सकेगी।
किराए पर चल रहा मंथन
गौरतलब है कि अभी दिल्ली से आगरा तक चलने वाली इस गाड़ी में दिल्ली से आगरा तक का एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1505 रुपये और एसी चेयरकार का किराया 755 रुपये है। अब रेलवे बोर्ड के सामने दो विकल्प हैं। या तो वह आगरा-ग्वालियर-झांसी रूट पर कम गति के बदले टिकट पर किया कम करे या बेहतर सुविधाएं देने अनुसार किराया तय करे।
ये मिलती हैं सुविधाएं
गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को मल्टीमीडिया मनोरंजन की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है। ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाए गए हैं। इससे यात्री इस सुविधा का अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बायो-टॉयलेट, फायर अलार्म, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे भी हैं। इसके साथ ही खाने में भी च्वाइस रहती है। इस ट्रेन में यात्रियों को उपमा, मिनी डोसा, कांजीवरम इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू-कुलचे, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल की व्यवस्था होती है।
ये रहेगी टाइमिंग
यह ट्रेन 31 मार्च तक हजरत निजामुद्दीन से ग्वालियर के बीच चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। आगरा 9.50 पर आकर 9.55 पर ग्वालियर के लिए रवाना होगी। इसके ग्वालियर पहुंचने का समय 11.16 बजे होगा। 1 अप्रैल से यह ट्रेन ग्वालियर से झांसी के बीच बढ़ाई जाएगी। यह ट्रेन 11.16 बजे ग्वालियर पहुंचकर दो मिनट रुकने के बाद झांसी के लिए रवाना होगी और दोपहर 12.35 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से वापसी में यह ट्रेन 3.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 4.05 बजे ग्वालियर, 5.45 बजे आगरा और शाम साढ़े सात बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो