झांसी

रेलवे में इस अंदाज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शांति के प्रतीक कबूतर और तिरंगे के कलर वाले गुब्बारे छोड़े गए।

झांसीAug 15, 2019 / 09:34 pm

BK Gupta

रेलवे में इस अंदाज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल मुख्यालय पर 73वां स्वतंत्रता दिवस अलग ही अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर एक तरफ जहां देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, शांति के प्रतीक कबूतर और तिरंगे के कलर वाले गुब्बारे छोड़े गए। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा ध्वाजारोहण करके किया गया। इसके उपरान्त रेल सुरक्षा बल द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली गईI
परेड प्रदर्शन किया

इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे विशेष सुरक्षा बल, डीजल स्टाफ, गार्ड एवं लोको स्टाफ, टिकट चेकिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ, सी एण्ड डब्ल्यू स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ, आर पी एफ स्टाफ एवं भारत स्काउट गाइड द्वारा भी परेड प्रदर्शन किया गया Iइसके पश्चात महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित स्कूलों के बच्चों, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा रेल कर्मियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसमें देशभक्ति नृत्य, नुक्कड नाटक, विभिन्न प्रकार के पिरामिडों का प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। बाद में महिला कल्याण संगठन द्वारा स्कूल के बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं किताबें वितरित की गयी I
सामूहिक पुरस्कार की घोषणा

इस अवसर पर समारोह के अंत में मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा समारोह के सफल संचालन हेतु सभी सम्बंधित विभागों को 48हजार रुपये के सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की गईIमुख्य कार्यक्रम के समापन उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, अपर मण्डल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी, श्रीमती चारू माथुर अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन द्वारा स्कूली बच्चों सहित शान्ति के प्रतीक श्वेत कबूतर व तिरेंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। कार्यक्रम में संजय सिंह नेगी अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, श्रीमती चारु माथुर अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, सचिव श्रीमती विजेता श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)/ अध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति सहित महिला कल्याण संगठन अन्य सभी सदस्याएं, सभी विभागाध्यक्ष एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे I
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.