झांसी में 21, ललितपुर में 73 और जालौन में 9 ऐतिहासिक स्मारक एएसआई संरक्षित है। वहीं, झांसी में 14 और ललितपुर में 22 ऐतिहासिक स्मारक राज्य पुरातत्व विभाग संरक्षित है। इसके अलावा झांसी में 8, ललितपुर में 6 और जालौन में 29 ऐतिहासिक स्मारक किसी भी स्तर पर संरक्षित नहीं है। ऐसे सभी स्थलों को स्थानीय व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, उद्यमियों, संस्थानों एवं अन्य शासकीय योजनाओं से लिंक कर इन्हें संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाकर ऐसे धरोहर स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं रखरखाव के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किए जाएंगे।