scriptमम्मी-पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना, सुसाइड नोट में छेड़खानी से परेशान मृतक छात्रा ने लिखा था अपना दर्द | Jhansi Flirting upset Student poison death Wrote Suicide note Revenge | Patrika News

मम्मी-पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना, सुसाइड नोट में छेड़खानी से परेशान मृतक छात्रा ने लिखा था अपना दर्द

locationझांसीPublished: Nov 07, 2020 06:07:29 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

झांसी में एक छात्रा कोचिंग से घर लौटी और उसने जहर खा लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए पर उसकी मौत हो गई। वजह थी छेड़खानी।

मम्मी-पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना, सुसाइड नोट में छेड़खानी से परेशान मृतक छात्रा ने लिखा था अपना दर्द

मम्मी-पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना, सुसाइड नोट में छेड़खानी से परेशान मृतक छात्रा ने लिखा था अपना दर्द

झांसी. यूपी में मिशन शक्ति अभियान जोरों से चल रहा है। पर सीएम योगी की योजना कारगर साबित नहीं हो पा रही है। प्रदेश के कई जिलों में छेड़खानी अपने चरम पर है। झांसी में एक छात्रा कोचिंग से घर लौटी और उसने जहर खा लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए पर उसकी मौत हो गई। वजह थी छेड़खानी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें छात्रा ने लिखा कि मम्मी-पापा मेरी मौत का कारण आरोपी है, बदला जरूर लेना।
मामला झांसी के एरच थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 11वीं की छात्रा गांव से आरोपी छेड़खानी करता था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों भी बताई थी। पर उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। हालांकि आरोपी के घरवालों से शिकायत जरूर की थी।
हम चाहते थे कि हम आपका सिर गर्व से ऊंचा करें :- शुक्रवार को भी आरोपी ने लड़की से छेड़खानी की थी। माता-पिता बताया तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच घर में मौजूद छात्रा ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बरामद सुसाइड नोट में लिखा था, पापा मम्मी हमें माफ कर देना। हम आत्महत्या कर रहे हैं। हमारी मौत का कारण सिर्फ आरोपी और उसके घर वाले हैं। पापा-मम्मी हमारी मौत का बदला लेना। हम चाहते थे कि हम आपका सिर गर्व से ऊंचा करेंगे।
आरोपी फरार : एसपी

एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी फरार है। जल्द पकड़ में आ जाएगा। परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो