झांसी

गांधी जयंती तक झांसी के बड़े हिस्से को मिल सकती है सुविधा, शुरू हो सकती है ओवरब्रिज की एक लाइन

Jhansi News: झांसी में लंबे समय से ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इससे शहर के एक हिस्से की बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। अब उनके लिए एक अच्छी खबर आई है। गांधी जयंती तक एक लाइन चालू की जा सकती है।

झांसीSep 25, 2023 / 08:08 am

Ramnaresh Yadav

ओवरब्रिज पर सड़क बिछाने का काम हुआ शुरू।

Jhansi News: झांसी में लंबे समय से ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इससे शहर के एक हिस्से की बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। अब उनके लिए एक अच्छी खबर आई है। गांधी जयंती तक एक लाइन चालू की जा सकती है। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का काम अब लगभग आखिरी दौर में है। 2 अक्टूबर से इस ओवरब्रिज की एक लेन चालू करने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

सड़क डालने का काम शुरू हो गया

इसके लिए एक लेन की सड़क डालने का काम रविवार से शुरू हो गया। गिट्टी बिछाकर उसे समतल किया जा रहा है। ब्रिज के बीचो-बीच रेलवे वाले हिस्से को भी रंग- रोगन कर आकर्षक बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मार्च 2023 में होना था पूरा

ओवरब्रिज के बीचों-बीच लोहे की रेलिंग लगा दी है। इसे ओवरब्रिज के निर्माण का काम 21 दिसंबर 2021 को शुरू हुआ था। इसे मार्च 2023 में पूरा होना था, मगर कुछ शुरू किया गया था। क्रॉसिंग का रास्ता पूरी तरह बन्द करने के बाद वाहन चालकों को क्रॉसिंग पार करने के लिए फिल्टर रोड से जाना पड़ रहा था। सेतु निगम व रेलवे द्वारा इस ओवरब्रिज की एक लेन चालू करने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी और यातायात का दबाव भी कम होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.