scriptMATA VAISHNO DEVI SPECIAL TRAIN: रेलवे ने यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी के लिए शुरू की विशेष ट्रेन | mata vaishnon devi special train | Patrika News

MATA VAISHNO DEVI SPECIAL TRAIN: रेलवे ने यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी के लिए शुरू की विशेष ट्रेन

locationझांसीPublished: Jul 19, 2019 01:42:59 pm

Submitted by:

BK Gupta

रेलवे ने यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी के लिए शुरू की विशेष ट्रेन
 

mata vaishnon devi special train

MATA VAISHNO DEVI SPECIAL TRAIN: रेलवे ने यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी के लिए शुरू की विशेष ट्रेन

mata vaishno devi SPECIAL TRAIN: रेलवे ने यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी के लिए शुरू की विशेष ट्रेन

झांसी। रेलवे ने यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी के लिए एक विशेष (MATA VAISHNO DEVI SPECIAL TRAIN) का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन नंबर 06521 यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी साप्ताहिक चलेगी। यह ट्रेन यशवंतपुर से १८ जुलाई से शुरू हुई है और यह ट्रेन २६ दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चला करेगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या ०६५२२ श्रीमाता वैष्णोदेवी से २२ जुलाई से ३० दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चला करेगी। यह ट्रेन १४ कोच की होगी। इसमें एक द्वितीय श्रेणी एसी, तीन तृतीय श्रेणी एसी, ६ शयनयान व दो सामान्य कोच होंगे।
ये रहेंगे स्टापेज और टाइमिंग

MATA VAISHNO DEVI Special train ट्रेन नंबर 06521 यशवंतपुर से माता वैष्णोदेवी के लिए ६.३० बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन येलाहंका, चिक्वल्लापुर, सिद्धलाघडा, चितमनी, श्रीनिवासपुर, कोलार, बंगार्पेट, जोल्लारपेट्टाई, कठपड़ी, रेनुगुनटा, गुडूर, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्लारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, इटारसी, भोपाल होते हुए २२.३० बजे झांसी आएगी। इसके बाद यह ट्रेन ०२.०० बजे आगरा, ३.४८ बजे निजामुद्दीन दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और ऊधमपुर होते हुए माता वैष्णोदेवी १८.५० बजे पहुंचेगी।
माता वैष्णो देवी से यशवंतपुर के लिए ये रहेगी टाइमिंग

यह ट्रेन श्रीमाता वैष्णोदेवी से सुबह ५.४० बजे यशवंतपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला, नई दिल्ली, निजामुद्दीन, आगरा कैंट होते हुए ०३.२५ झांसी पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, रेनुगुनटा, कठपड़ी, जोल्लारपेट्टाई, बंगार्पेट, कोलार, श्रीनिवासपुर, चितमनी, सिद्लाघडा, चिक्वाल्लापुर, येलाहंका होते हुए १५.०० बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो