झांसी

प्रोफेशनल कांग्रेस ने यहां से शुरू की ‘मेरी पैड यात्रा’

प्रोफेशनल कांग्रेस ने यहां से शुरू की ‘मेरी पैड यात्रा’

झांसीSep 21, 2018 / 06:06 pm

BK Gupta

प्रोफेशनल कांग्रेस ने यहां से शुरू की ‘मेरी पैड यात्रा’

झांसी। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमिता सिंह के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी से ‘मेरी पैड यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की वह मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक महिला हैं और इस वजह से वह मासिक धर्म से संबंधित तकलीफों से परेशान महिलाओं की व्यथा का समझती हैं। विडंबना यह है कि इस असहनीय शारीरिक व मानसिक तकलीफ को महिलाएं और लड़कियां आज भी परिवार व समाज के साथ साझा करने से हिचकती हैं। अधिकतर महिलाओं और लड़कियों की पहुंच से आज भी सैनेटरी पैड दूर हैं। इसलिए मेरी पैड यात्रा का संयोजन किया गया है। यह यात्रा ऐतिहासिक व झांसी रानी की नगरी से शुरू की गई है। यह यात्रा यहां से प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी जाएगी। इस यात्रा का संयोजन और शुरूआत आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश और प्रगति सोशल डेवलपमेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बावलटांडा गांव से की गई।
जानकारी का अभाव

इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस की झांसी चैप्टर की अध्यक्ष डा.आकांक्षा रिछारिया ने कहा कि मासिक धर्म की स्वच्छता व बचाव की समुचित जानकारी के अभाव में महिलाएं गंभीर बीमारी का शिकार हो रही हैं। इस दौरान चैप्टर सचिव सजनिता परवार, अरुणिमा गर्ग, राहुल रिछारिया, ग्राम प्रधान अरविंद यादव, मुनीश गर्ग, डा.प्रणव त्रिपाठी, दीपक शिवहरे, पारुल सोनी, धर्मेंद्र यादव, डा.मयंक बसंल, डा.अमित अग्रवाल, डा.स्वाति अग्रवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधिका, आशा कार्यकर्ता क्रांति आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनीष नेवालकर ने किया। बाद में विवेक जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान गांव में सैनेटरी पैड की किट का वितरण भी किया गया। इसके बाद प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता सिंह ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भी 82 फीसदी महिलाएं मासिक धर्म के बचाव के स्वच्छ व सुरक्षित तरीके अपनाने से दूर हैं।
 

Home / Jhansi / प्रोफेशनल कांग्रेस ने यहां से शुरू की ‘मेरी पैड यात्रा’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.