Jhansi News : खेत में बकरी घुसने पर हुआ विवाद, महिला की बेरहमी से कर दी हत्या
झांसीPublished: Jun 09, 2023 07:34:05 am
Jhansi News : बकरी लेकर गई महिला की बेरहमी से पिटाई। 1 घंटे तक खून से लथपथ पड़ी रही खेत में। महिला ने तोड़ा दम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार।


पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन।
Jhansi News : बकरियों को चराने के लिए निकली एक महिला खून से लथपथ हालात में एक खेत पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना मामूली बात को लेकर हुयी। बकरियां एक खेत के अन्दर चली गयी थी। इस पर खेत के मालिक और महिला के बीच में विवाद हो गया था। खेत मालिक ने महिला पर लाठी से ताबडतोड हमले कर दिए, जिससे वह अचेत होकर एक घण्टे तक खेत पर ही पड़ी रहीं।