scriptnewlyweds brutal death case of jhansi | 4 महीने पहले शादी करके लाए, अब नाखून उखाड़े और जहर पिला दिया; क्यों? | Patrika News

4 महीने पहले शादी करके लाए, अब नाखून उखाड़े और जहर पिला दिया; क्यों?

locationझांसीPublished: Oct 17, 2023 09:31:41 am

Submitted by:

Ramnaresh Yadav

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नवविवाहिता की 4 महीने पहले शादी हुई थी। उसके बाद दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से यातनाएं सहनी पड़ी। इलाज के दौरान महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है।

a4
शादी में ली गई दिव्या की फोटो।
यूपी के झांसी में गंभीर रूप से घायल एक नवविवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालजन उसका उत्पीड़न करते थे। उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने फोन किया तो भाई उसको लेने के लिए ससुराल गया। आरोपियों ने उसके सामने ही मारपीट की। आरोप लगाया कि कमरे के अन्दर बन्द कर उसके नाखून उखाड़ दिए और जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.