scriptजहां-जहां प्रियंका ने बहाया पसीना, कैसा रहा उन सीटों पर कांग्रेस का हाल | no effect of priyanka's road show, congress on number 3 | Patrika News

जहां-जहां प्रियंका ने बहाया पसीना, कैसा रहा उन सीटों पर कांग्रेस का हाल

locationझांसीPublished: May 23, 2019 05:31:25 pm

Submitted by:

BK Gupta

जहां-जहां प्रियंका ने बहाया पसीना, कैसा रहा उन सीटों पर कांग्रेस का हाल

no effect of priyanka's road show, congress on number 3

जहां-जहां प्रियंका ने बहाया पसीना, कैसा रहा उन सीटों पर कांग्रेस का हाल

झांसी। लोकसभा के 2019 के चुनाव में कांग्रेस द्वारा ट्रंप कार्ड के रूप में प्रोजेक्ट की गईं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (वाड्रा) कोई करिश्मा नहीं दिखा पाईं। उन्होंने बुंदेलखंड की भी सीटों पर रोड शो किया, लेकिन इन रोड शो में जुटी भीड़ वोट में कनवर्ट होती नहीं दिखी। नतीजतन, बुंदेलखंड की चारों ही सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी कहीं भी चुनावी लड़ाई में टिकते नजर नहीं आए। यहां की चारों ही सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
झांसी सीट पर किया था रोड शो

कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव पद के साथ राजनीति में धमाकेदार एंट्री के बाद चुनाव में प्रियंका गांधी ने झांसी की सड़कों पर बेहिसाब गर्मी के बीच रोड शो करके जमकर पसीना बहाया। यहां पर कांग्रेस ने सीधे तौर पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। यह सीट कांग्रेस ने गठबंधन के तहत जन अधिकार पार्टी को दी थी। इस सीट पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने भाई शिवशरण कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा। इसमें कांग्रेस ने सीट तो जन अधिकार पार्टी को दी थी, लेकिन प्रत्याशी को कांग्रेस के चुनाव निशान पर चुनाव लड़वाया। प्रियंका ने रोड शो किया, लेकिन कोई काम नहीं आया। पार्टी प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा यहां पर करीब 6-7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
जालौन में भी काम न आया प्रियंका का रोड शो

झांसी के अलावा प्रियंका गांधी जालौन लोकसभा सीट पर भी रोड शो किया था। यहां भी उनका रोड शो काम नहीं आया। यहां पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए एक बार के लोकसभा और एक बार राज्यसभा सदस्य रहे बृजलाल खाबरी को चुनाव मैदान में उतारा था। मालूम हो कि वह जालौन सीट से ही बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा के सदस्य रहे हैं। इसीलिए पार्टी ने उन्हें बड़ी उम्मीदों से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह यहां की चुनावी लड़ाई में बुरी तरह पिछड़ गए। कांग्रेस के बृजलाल खाबरी यहां करीब 8-9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
हमीरपुर सीट पर कांग्रेस का हाल

हमीरपुर में कांग्रेस ने प्रीतम सिंह लोधी किसान को चुनाव मैदान में उतारा था। यहां पर भी कांग्रेस 10-11 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।
बांदा संसदीय सीट का हाल

उधर, बांदा संसदीय सीट पर कांग्रेस ने येन चुनाव के वक्त सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सपा सांसद बाल कुमार पटेल पर दांव लगाया था। वह दस्यु ददुआ के भाई हैं। इसलिए उन्हें इस सीट पर उलटफेर करने की क्षमता वाला माना जा रहा था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह 7-8 फीसदी वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो