scriptPeople lost crores of rupees in Jawa Eye Fraud in Jhansi | Jhansi News : जावा आई स्कैंडल में फंसा सिपाही सस्पेंड, लोगों के डूब गए कई करोड़ | Patrika News

Jhansi News : जावा आई स्कैंडल में फंसा सिपाही सस्पेंड, लोगों के डूब गए कई करोड़

locationझांसीPublished: May 31, 2023 08:12:16 am

Submitted by:

Ramnaresh Yadav

Jhansi News : झांसी में जावा आई को इंडोनेशिया की ऐप बता कर करोड़ों की ठगी की गई। गिरोह के सरगना गांव वालों को 25 दिन में रुपए डबल करने का लालच देते थे। अब इस स्कैंडल में एक सिपाही पर भी विभागीय कार्रवाई हुई है।

a1
जावा आई ऐप स्कैंडल से सबसे ज्यादा ग्रामीण प्रभावित हुए हैं।
Jhansi News : झांसी में गरीब से लेकर अमीर तक जावा आई में पैसा लगा रहे थे। अब इस ऐप ने कई करोड़ रुपए का स्कैंडल कर दिया है। इस स्कैंडल में सबसे ज्यादा गांव के लोग प्रभावित हुए हैं। महिलाओं ने अपने जेवर बेचकर पैसा लगा दिया तो लोगों ने झांसे में आकर अपनी जमीन गिरवी रख दी। जावा आइ ऐप के माध्यम से सीधे- साधे लोगों को रुपए दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए कमाने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने कई ऐसे राज पुलिस के समक्ष खोले, जिन्हें जानकर सभी दंग रह गए। इनमें एक नाम ऐसा भी था, जो जावा आइ ऐप से की जाने वाली ठगी की जांच करने वाली टीम में शामिल था। अधिकारियों द्वारा अपने इस सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.