scriptइस लोकसभा सीट से सपा का ये नेता है बड़ा दावेदार, बसपा से गठबंधन के बाद टिकट लगभग फाइनल | Samajwadi Party candidate list after BSP Gathbandhan in Uttar Pradesh | Patrika News

इस लोकसभा सीट से सपा का ये नेता है बड़ा दावेदार, बसपा से गठबंधन के बाद टिकट लगभग फाइनल

locationझांसीPublished: Jan 22, 2019 09:10:33 am

बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों की कतार लंबी हो चली है…

Samajwadi Party candidate list after BSP Gathbandhan in Uttar Pradesh

इस लोकसभा सीट से सपा का ये नेता है बड़ा दावेदार, बसपा से गठबंधन के बाद टिकट लगभग हुआ फाइनल

झांसी. लोकसभा चुनाव-2019 के लिए यूपी में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों की कतार लंबी हो चली है। इसमें 2014 के चुनाव में दूसरे नंबर वाली सीटों पर दावेदारों की खास नजर है। इसमें झांसी-ललितपुर संसदीय सीट भी शामिल है। हालांकि, अभी सपा-बसपा में सीटों के बंटवारे की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इसके बावजूद सपा में टिकट के दावेदारों कई नाम उभरकर आ रहे हैं। इसमें राज्यसभा सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व में विधान परिषद के सदस्य रह चुके नेता भी शामिल हैं।
सपाइयों को उम्मीद झांसी सीट उनके खाते में आएगी

समाजवादी पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि झांसी सीट उनके खाते में आएगी। हाल ही में बहुजन समाज पार्टी द्वारा हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सीट पर लोकसभा प्रभारी के रूप में अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसके बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि झांसी सीट सपा के खाते में आएगी। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर थी और बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर।
ये हैं सपा से टिकट के दावेदार

समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदारों में प्रमुख रूप से कुछ नाम उभरकर सामने आ रहे हैं। इसमें राज्यसभा सांसद डा.चंद्रपाल सिंह यादव भी शामिल हैं। वह पहले भी झांसी-ललितपुर सीट से सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में भी वह भाजपा की उमा भारती से हारकर दूसरे नंबर पर थे। इसके बाद सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्हें उसी साल राज्यसभा का सदस्य बनवा दिया था। उनका कार्यकाल 2020 तक चलने वाला है। इसके बावजूद वह चुनाव में गठबंधन के तहत जीत सुनिश्चित मानते हुए 2019 का लोकसभा चुनाव लड़कर 2024 तक के लोकसभा में पहुंचने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा सपा से टिकट के दावेदारों में गरौठा सीट से दो बार विधायक रहे दीपनारायण सिंह यादव भी शामिल हैं। उधर, पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम सुंदर सिंह यादव भी चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की कतार में शामिल हैं। अब देखना है कि सीट अगर सपा के खाते में आती है, तो पार्टी किसे चुनाव लड़ने का मौका देती है?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो