झांसी

गठबंधन के असमंजस के बीच सपाइयों ने फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल, किया ये ऐलान

अगर बिना गठबंधन के भी चुनाव हुआ तो भी समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है…

झांसीDec 02, 2018 / 09:34 am

नितिन श्रीवास्तव

गठबंधन के असमंजस के बीच सपाइयों ने फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल, किया ये ऐलान

झांसी. विपक्षी दलों में चल रहीं गठबंधन की कोशिशों से सभी दलों के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। सभी इस बात को लेकर अटकलबाजी कर रहे हैं कि अगर कांग्रेस-बसपा से गठबंधन हुआ, तो सीट किसके हिस्से में जाएगी। इसी तरह की स्थितियों के बीच ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक यहां गांधी भवन में जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र से किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
 

जिसे पार्टी टिकट दे, उसी के साथ जुटें

इस बैठक में पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अपने बूथ पर नजर रखें। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी इस किसान विरोधी सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अगर बिना गठबंधन के भी चुनाव हुआ तो भी समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपनी पार्टी को देखना है। किसी व्यक्ति विशेष को नहीं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी लोकसभा चुनाव में टिकट देकर जिम्मेदारी देगा, सभी मिलकर अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।
 

जिसकी जितनी संख्या, उतना हो आरक्षण

बैठक में अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि दलितों पिछड़ों में जो आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। उस पर हम कहना चाहते हैं कि जिसकी जितनी संख्या हो उसे उतना आरक्षण मिलना चाहिए। पूरे देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। किसान भूखा मर रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।
 

ये लोग रहे उपस्थित

समाजवादी पार्टी की इस मासिक बैठक में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल, दयाल सिंह पाल, विजय झांसिया, सुरेश चंद्र कुशवाहा, जनक सिंह गौर, डा उमेश खरे, शफीक मकरानी, सलीम मंसूरी गरौठा, मोनू घुरैया, राजेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र गुरसराय, प्रेम रायकवार, आरिफ खान, जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ, हाजी तुफैल अहमद, संजय पाल, सलीम खानजादा, दीपाली रायकवार, यशेन्द्र राजपूत, महेश कश्यप, अबरार अली, डैनियल साइमन ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, जितेन्द्र भरोसा, मदन दद्दू, सागर यादव, मजहर अली, सुखनंदन वर्मा, आत्मा राम, रघुनाथ प्रसाद भारती, विजय बरार, चन्द्रशेखर यादव पूंछ, प्रशांत बरगढ़, विजय पहारिया, रवि पाल सिंह, माता प्रसाद निरंजन, शम्भू पटेल, कल्याण सिंह घोष, गुड्डू मिस्त्री प्रधान, राम दास पटेल, नबी खां प्रधान, भवानी सिंह, जवाहर सिंह भूरे, राजा खटीक, शिशुपाल यादव, मुन्नी लाल पाल, बाल किशन यादव, पुष्पेंद्र पटेल, सोहन खटीक, चंदन खटीक, विक्रम खटीक, कश्मीर सिंह, नवीन यादव, आसिफ अंसारी, फिरोज राईन आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन के के सिंह यादव ने किया। बाद में जय प्रकाश आर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.