script‘भाजपा और बसपा हो चुकी बेनकाब, प्रदेश में फिर बनेगी सपा सरकार’ | Samajwadi Party to win UP election 2017 | Patrika News

‘भाजपा और बसपा हो चुकी बेनकाब, प्रदेश में फिर बनेगी सपा सरकार’

locationझांसीPublished: Dec 20, 2016 11:41:00 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

“भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। उन्होंने हमेशा सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़ावा दिया है।”

Samaj

Samaj

झांसी. भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। उन्होंने हमेशा सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़ावा दिया है। अब ये दोनों ही पार्टियां जनता के सामने बेनकाब हो चुकी हैं। इसलिए इन राजनीतिक दलों को प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में जवाब देगी। प्रदेश की जनता को तो विकास चाहिए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई गई। इसलिए प्रदेश की जनता यहां पर फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएगी। यह बात यहां समाजवादी पार्टी की ओर से निकाली जा रही साइकिल यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही गई।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा इन दिनों मुहल्ले-मुहल्ले में विकास यात्राएं निकाली जा रही हैं। विकास से विजय की ओर साइकिल यात्रा को पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने झंडी दिखाई। यह साइकिल यात्रा गोंदू कंपाउंड सीपरी बाजार से निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों को संबोधित करके सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गईं। इसमें बताया गया कि झांसी में सीपरी ओवर ब्रिज, मेडिकल कालेज में पांच सौ बेड की व्यवस्था और सड़कों के चौड़ीकरण जैसे तमाम विकास कार्य प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की झांसी की प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा, श्याम बिहारी यादव, हनीफ मंसूरी, मोहसिन खान, तारिक अनवर, राहुल मिश्रा, ज्ञान सिंह कुशवाहा व वीरू कुशवाहा आदि समेत अनेक सपा नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर साइकिल यात्रा के दौरान स्वदेश यादव, मोहनी कुशवाहा, केशवानंद कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, शोभा कुशवाहा, ऋषभ भटनागर, अयान अली हाशमी, मंगल सिंह कुशवाहा, शाहिद खान, मनोज कुशवाहा, उमेश रायकवार, रोहित रायकवार, ऋषि राय, आफताब खान, जाकिर हुसैन, अरविंद, संदीप यादव, निक्की साहू, जितेंद्र वर्मा, मोहित वर्मा और संजीव समेत अनेक सपाई उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो