scriptशिवपाल ने सपा तोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया, ये नेता जा सकते हैं साथ | split in samajwadi party uttar pradesh by shivpal yadav | Patrika News

शिवपाल ने सपा तोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया, ये नेता जा सकते हैं साथ

locationझांसीPublished: Aug 30, 2018 11:21:18 am

Submitted by:

BK Gupta

शिवपाल ने सपा तोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया, ये नेता जा सकते हैं साथ

split in samajwadi party uttar pradesh by shivpal yadav

शिवपाल ने सपा तोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया, ये नेता जा सकते हैं साथ

झांसी। लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार अलग पार्टी के रूप में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का ऐलान कर दिया है। इससे यहां भी समाजवादी पार्टी में हलचल तेज हो गई है। हर तरह सबकी जुबान पर यही सवाल रह-रहकर आ रहा है कि आखिर कौन-किधर जाएगा?
कई नेता हैं शिवपाल सिंह यादव के करीबी
झांसी जिले में भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों की लंबी फेहरिस्त है। इसमें तमाम तो समाजवादी पार्टी की सरकार में खासे चर्चा में रहे हैं। इतना ही नहीं, सपा में चली कुनबे की कलह के पहले काफी समय तक तमाम पदों पर शिवपाल के समर्थक काबिज हो गए थे। इतना ही नहीं, तब विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की घोषणा में भी शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों का दबदबा सामने आया था। हालांकि, बाद में कुनबे की कलह के बाद पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आने पर इन टिकटों को बदल दिया गया था।
ये था तब का परिदृश्य
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा में शिवपाल खेमा पूरी तरह से हावी रहा था। हालांकि, ठीक चुनाव से पहले पार्टी में हुए बड़े फेरबदल के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अखिलेश यादव चुन लिए गए। इसके बाद इस बदलाव का सबसे पहला असर विधानसभा चुनाव में टिकटों के बदलाव का हुआ। इसमें झांसी सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में चली गई थी। इस कारण यहां से घोषित पार्टी प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा का दावा अपने आप ही खत्म हो गया था। उधर, बबीना विधानसभा सीट पर जरूर बड़ा बदलाव सामने आया था। इसमें पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव को पहले बबीना विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जा चुका था। बाद में हुए बदलाव के तहत उनका टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह पर समाजपार्टी पार्टी से राज्यसभा सदस्य चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे यशपाल सिंह यादव को बबीना विधानसभा सीट से टिकट दे दिया गया था। हालांकि, वह भी यह सीट सपा की झोली में डालने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में अब जब शिवपाल सिंह यादव ने अलग मोर्चा के गठऩ का ऐलान कर दिया है, तो तमाम लोगों की नजर अब समाजवादी पार्टी के विघटन पर लग गई है। अंदरखाने एक ही सवाल चल रहा है कि देखना है शिवपाल के साथ कौन-कौन जाता है?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो