scriptSSC Exam 2021-2022 कैलेंडर जारी, एक्सपर्ट गगन प्रताप ने दी पूरी जानकारी, जानें- कब होगी कौन सी परीक्षा | SSC Exam Calendar 2021 2022 Declared know more details | Patrika News

SSC Exam 2021-2022 कैलेंडर जारी, एक्सपर्ट गगन प्रताप ने दी पूरी जानकारी, जानें- कब होगी कौन सी परीक्षा

locationझांसीPublished: Dec 19, 2021 01:53:17 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

SSC Exam Calendar 2021-2022 : कर्मचारी चयन आयोग ने टियर I और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए परीक्षा कैलेंडर 2021-22 जारी कर दिया है। हालांकि, ये तिथियां अस्थायी हैं, इन्हें बदला भी जा सकता है। बदलाव के संबंध में एसएससी एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा जिसमें सभी को सूचित किया जाएगा।

SSC Exam Calendar 2021 2022 Declared
झांसी. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने टियरI और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के लिए परीक्षा कैलेंडर 2021-22 जारी कर दिया है। एसएससी सीजीएल सीएचएसएल, एमटीएस, स्टेनोग्राफर सी एंड डी, जीडी कांस्टेबल और अन्य परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन और परीक्षा आदि की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर पूरा शेड्यूल या अस्थायी परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की परीक्षा मामलों के जानकार गगन प्रताप ने बताया कि एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2021-22 में कुछ लंबित 2021 परीक्षाओं और कुछ नई/आगामी 2022 परीक्षाओं की तारीखों का जिक्र है। ये सभी परीक्षा तिथियां 2022-23 के लिए हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से एसएससी सीजीएल टीयर I परीक्षा 2021 से शुरू होगी। एसएससी सीएचएसएल टीयर I परीक्षा के लिए पंजीकरण 1 फरवरी, 2022 से शुरू होगा। ध्यान रहे कि ये तिथियां केवल अस्थायी हैं, इन्हें बदला भी जा सकता है। बदलाव के संबंध में एसएससी एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा जिसमें सभी को सूचित किया जाएगा।
SSC Exam Calendar 2021-2022
1. एसएससी सीजीएल (SSC GCL) परीक्षा नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा, 23 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल 2022 में होगी।

2. एसएससी सीएचएसएल (SSC GCL) (10+2) एग्जाम का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी की जाएगी. आवेदन 7 मार्च 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा मई 2022 में होगी।
3. एसएससी एमटीएस (SSC MTS) (नॉन टेक्निकल) भर्ती एग्जाम का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी की जाएगी आवेदन 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा जून 2022 में होगी।
4. एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। आवेदन 9 जून 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा जुलाई 2022 में होगी।

5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। आवेदन मई 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा सितंबर 2022 में होगी।
6. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी।
7. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।

8. दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा। आवेदन 13 सितंबर 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
9. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

10. साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को जारी होगा। परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।
11. दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।
12. जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मार्च 2023 में होगी।

13. स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को जारी होगा। परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।
14. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला, पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे. परीक्षा मई 2023 में होगी।

15. कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 31 मार्च 2023 तक लिया जाएगा. परीक्षा जून 2023 में होगी।
gagan_pratap.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो