झांसी

Teacher’s day: इन नए प्रयोगों से बनाई पहचान, पाया मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

Teacher’s day: इन नए प्रयोगों से बनाई पहचान, पाया मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

झांसीSep 05, 2018 / 01:45 pm

BK Gupta

Teacher’s day: इन नए प्रयोगों से बनाई पहचान, पाया मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

झांसी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नए-नए अभिनव प्रयोगों ने झांसी जिले के बड़ागांव विकासखंड स्थित हस्तिनापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक डा.खुर्शीद हसन ने प्रदेश में अलग ही पहचान बनाई है। इसी का नतीजा है कि इस बार उन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया। टीचर्स डे पर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित होने का भी अवसर मिला।
ये है सम्मान

गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा में नवाचार विशेषकर कंप्यूटर एवं सूचना-संचार तकनीकि का प्रयोग कर विज्ञान विषय में बच्चों की दिलचस्पी जगाने को राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहित किया जाता है। खेल व मनोरंजन के माध्यम से बच्चों को लैब तक ले जाने का पुरस्कार बड़ागांव ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हस्तिनापुर के सहायक अध्यापक डा.खुर्शीद हसन को मिला है।
पहले भी हो चुके हैं सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकि व नवाचारों के लिए जिला के साथ ही प्रदेश स्तर पर भी डा. खुर्शीद हसन कई बार सम्मानित हो चुके हैं। उनका कहना है कि राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने के बाद उनका दायित्व और बढ़ गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय में उनकी विज्ञान पढ़ाने की तकनीक को पहले ही अपना चुकी है। इसको लेकर एक कार्यशाला का भी आयोजन हो चुका है। उनकी पढ़ाने की तकनीक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही।
विद्यालय में बनाई है प्रयोगशाला

राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डा.खुर्शीद हसन का कहना है कि उन्होंने अपने विद्यालय में एक प्रयोगशाला बनाई है। इसमें अधिकतम प्रयोगों को लैब में समझाया जाता है। साथ ही खेल, नाटक, कविता के माध्यम से भी बच्चों को विज्ञान समझाते हैं। उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग ने भी मदद की है। बड़ागांव ब्लाक में हस्तिनापुर समेत दो विद्यालयों को लैब के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया है। उधर, राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए डा.खुर्शीद के नाम की घोषणा होने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.