Jhansi News : सिंचाई विभाग में नौकरी के लिए अपनाया गलत हथकंडा, 12 साल बाद महिला कर्मचारी बर्खास्त
झांसीPublished: May 12, 2023 10:27:59 am
Jhansi News : 12 साल पहले एक महिला कर्मचारी की उन्नाव में सिंचाई निर्माण खंड पंचम में नौकरी लगी थी। उस पर नंबरों के साथ हेराफेरी करने के आरोप सिद्ध हो गए। कोर्ट के आदेश पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।


झांसी सिंचाई विभाग।
Jhansi News : झांसी की मोठ तहसील के बम्हरौली की रहने वाली रजनी यादव सिंचाई विभाग से सेवाएं समाप्त हो गई है। उन पर टेस्ट में नंबरों के साथ हेराफेरी करने के आरोप लगे थे। न्यायालय में स्टे वैकेट होने के बाद विभाग ने यह कार्यवाही की है। मालूम हो कि झांसी की रहने वाली इस महिला कर्मचारी की नियुक्ति उन्नाव जिले में हुई थी, जबकि इस समय वह सिंचाई निर्माण खण्ड पंचम में तैनात थी और लगभग 12 वर्ष से नौकरी कर रही थी।