scriptUP MP lost contact due to bridge being washed away in Jhansi | Jhansi News : यूपी-एमपी के कई गांव का संपर्क टूटा, 11 साल पहले बना था पुल, बारिश में बह गया | Patrika News

Jhansi News : यूपी-एमपी के कई गांव का संपर्क टूटा, 11 साल पहले बना था पुल, बारिश में बह गया

locationझांसीPublished: Jul 09, 2023 06:36:35 am

Submitted by:

Ramnaresh Yadav

Jhansi News : झांसी की मऊरानीपुर तहसील से बहने वाली सुखनई नदी का पुल बह गया है। 11 साल पहले बना पुल पानी का बहाव नहीं सह सका। अब यूपी-एमपी के कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है।

a2
झांसी में पुल बह जाने की वजह से यूपी और एमपी का संपर्क टूट गया।
Jhansi News : झांसी में भ्रष्टाचार का प्रमाण बन गया सुखनई नदी का पुल। 11 साल पहले इसका निर्माण हुआ था। इतने कम समय में पानी की धार में बह गया। इस पुल के बह जाने के बाद यूपी-एमपी के कई गांव का संपर्क आपस में टूट गया है। पुल के ढहने से पठगुवां समेत यूपी-एमपी के कई गांवों के लोगों के लिए अब आवागमन के लिए रास्ता नहीं बचा है। पठगुवां से रानीपुर- मऊरानीपुर को जोड़ने वाले सुखनई नदी पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया गया था। साल 2010 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था और 2 साल बाद वर्ष 2012 में पुल बनकर तैयार हुआ था। जरा-सी बारिश में ही पुल बहने से अब ग्रामीण भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.