scriptप्रधानमंत्री की एक ऐसी योजना, जिसमें यूपी अव्वल, बिहार दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर | up number one in pradhan mantri matritv vandna yojna | Patrika News

प्रधानमंत्री की एक ऐसी योजना, जिसमें यूपी अव्वल, बिहार दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर

locationझांसीPublished: Sep 21, 2018 10:28:20 pm

Submitted by:

BK Gupta

प्रधानमंत्री की एक ऐसी योजना, जिसमें यूपी अव्वल, बिहार दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर

up number one in pradhan mantri matritv vandna yojna

प्रधानमंत्री की एक ऐसी योजना, जिसमें यूपी अव्वल, बिहार दूसरे और त्रिपुरा तीसरे नंबर पर

झांसी। राष्ट्रीय स्तर पर मातृ वंदना सप्ताह के दौरान प्रदर्शन में गति लाने के लिए उत्तर प्रदेश में सबसे बेहतर 322.72 प्रतिशत तक का सुधार हुआ है। वहीं, बिहार 265.14 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर व त्रिपुरा 87.91 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मातृ वंदना योजना सप्ताह पिछले दिनों मनाया गया। इसमें ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए गए। इस योजना के तहत इस सप्ताह में लाभार्थियों की पोर्टल पर डाली गयी जानकारी का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक आंकलन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सबसे उत्तम आंका गया। इसके लिए प्रदेश को पुरस्कृत भी किया गया।
यूपी में झांसी मंडल ने पाया पहला स्थान
प्रदेश में मातृत्व वंदना योजना की लाभार्थियों को पोर्टल पर अपलोड करने में झांसी मण्डल प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, झांसी से ही सटे चित्रकूट मण्डल दूसरे स्थान पर तथा लखनऊ मण्डल तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह, जिलों की सूची में सीतापुर सबसे आगे रहा। इसकी उपलब्धि 90 प्रतिशत से ज़्यादा रही। दूसरे स्थान पर महोबा 89.88 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रायबरेली 88.22 प्रतिशत के साथ रहा। मातृ वंदना सप्ताह के बाद पोर्टल पर एक सूची जारी की गयी। इसमें प्रदेश में झांसी मण्डल में सबसे अधिक 80.02 फीसदी लाभार्थियों को मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिला है।
इन्हें मिला है लाभ
जनवरी 2017 से लेकर 7 सितंबर 2018 तक की इस सूची में प्रदेश के सभी 18 मंडलों और जिलों को नामित किया गया है। इसमें लक्षित महिलाओं में से कुल लाभार्थियों को लाभ मिलने के आधार पर सूची को तैयार किया गया है। इस दौरान झांसी मण्डल में कुल 37,888 महिलाओं को लक्षित किया गया था, जिसमें से 30,319 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। वहीं जिला स्तरीय लाभार्थियों की सूची में झांसी मण्डल के तीनों जिले ने सर्वश्रेष्ठ 10 स्थानों में, ललितपुर 84.95 के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं, जालौन 82.08 के साथ 7वें व झांसी 75.59 के साथ 10वें स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा सीतापुर पहले, महोबा दूसरे तथा रायबरेली तीसरे स्थान पर रहा है।
यूपी में पहला स्थान मिलना उत्साह की बात
डा. सुमन बाबू मिश्रा, मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने कहा कि प्रदेश में मण्डल का प्रथम स्थान आना बहुत ही उत्साह की बात है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो