scriptJhansi Crime: एक लाख की डिमांड पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न, गर्भपात की कोशिश | Woman harassed tried for abortion when demand Rs 1 lakh not met | Patrika News
झांसी

Jhansi Crime: एक लाख की डिमांड पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न, गर्भपात की कोशिश

Jhansi Crime: झांसी के मऊरानीपुर में एक लाख रुपए की डिमांड पूरी न होने पर ससुराल में महिला के साथ उत्पीड़न शुरू कर दिया। यहां तक कि उसका गर्भपात करवाने की कोशिश तक की गई।

झांसीNov 25, 2023 / 11:04 am

Ramnaresh Yadav

Attempt to abort a woman in Jhansi

इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।

Jhansi Crime: झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दहेज में एक लाख रुपए अलग से डिमांड पूरी न होने पर बहू का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पति शराब के नशे में आया और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला गर्भवती है और उसके अबॉर्शन का प्रयास किया गया। परेशान होकर महिला अपने मायके आई और घर वालों को पूरी आपबीती सुनाई।

ये है पूरा मामला

ग्राम पठा निवासी सुनीता पुत्री राम किशन आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मप्र के निवाड़ी निवासी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से 17 जनवरी 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में मायके से एक लाख रुपये और लाने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने इनकार किया तो सास, ससुर, ननद ने पति की शह पर उसका उत्पीड़न किया।

गर्भपात कराने की कोशिश की गई

वह चुपचाप रहकर सब कुछ सहन करती रही। महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर उसे आपत्तिजनक हालत में करके मारपीट करने लगा। जब वह गर्भवती हो गयी तो उसका गर्भपात करवाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने मायके सूचना दी।

मायके में आकर पति ने कर दी पिटाई

जिस पर निवाड़ी में हुई पंचायत में किसी तरह उसका पिता उसे ससुराल से निकालकर लाए। चार महीने से मायके में रह रही है। सुबह वह घर पर काम कर रही थी, तभी पति बाइक से दो अन्य अज्ञात के साथ आया। घर में घुसकर जबरन मारपीट कर घसीट कर ले जाने लगा। शोर मचाने पर मौके पर आई चाची ने उसे बचाया। इस पर सभी यह धमकी देकर भाग गए कि जब आना तो एक लाख रुपए लेकर आना वर्ना जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

Hindi News/ Jhansi / Jhansi Crime: एक लाख की डिमांड पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न, गर्भपात की कोशिश

ट्रेंडिंग वीडियो