बुआ के घर से पैसे लेकर लौट रहा था, फोर व्हीलर ने युवक को मार दी टक्कर, 15 फीट उछलने के बाद मौत
झांसीPublished: Oct 22, 2023 06:42:48 am
झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है। खेत में पानी लगाने के लिए पैसे नहीं थे। वो अपनी बुआ से लेकर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद हॉस्पिटल में मौत हो गई।


इलाज के दौरान विवेक।
फसल में पानी और मजदूरी के लिए रुपए की जरूरत होने पर बुआ के घर से रुपए लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को चार- पहिया वाहन ने टक्कर मार 1 इस टक्कर के बाद वह लगभग 15 फीट ऊंचाई पर उछला और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और बीए फाइनल का छात्र था। चार पहिया वाहन का चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी को छोड़कर भाग गया।