script

सूर्य के गृह बदलने से इन राशि वालों को मिलेगी खुशी

locationझुंझुनूPublished: Feb 16, 2020 10:09:49 pm

मेष राशि – सूर्य शुभ स्थिति में रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। लापरवाही से बचें।वृष राशि – इस राशि के लिए सूर्य लाभदायक रह सकता है। धन संबंधी कामों में लाभ हो सकता है। इन दिनों में जोखिम लेने से बचें।

सूर्य के गृह बदलने से इन राशि वालों को मिलेगी खुशी

सूर्य के गृह बदलने से इन राशि वालों को मिलेगी खुशी


झुंझुनूं.ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी की शाम करीब 7 बजे मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर गए।
इसका कई राशियों पर असर पड़ेगा। पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार सूर्य के राशि बदलने से कुछ लोगों के लिए शुभ समय शुरू हो सकता है।
सूर्य 14 मार्च के बाद कुंभ से मीन राशि में जाएंगे। जिस कारण एक माह शादी विवाह रुकेंगे क्योंकि मीन के सूर्य में विवाह नहीं होते।
हिन्दू धर्म में पंचदेव बताए गए हैं। इनमें श्रीगणेश, शिवजी, विष्णुजी, देवी दुर्गा और सूर्यदेव शामिल हैं। किसी भी काम की शुरुआत में इन पांचों देवी-देवताओं की पूजा अनिवार्य रूप से की जाती है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। इसी वजह से सूर्य की स्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन पर पूजा-पाठ, स्नान-दान जैसे शुभ कर्म करने की परंपरा है।
किस राशि पर क्या असर
मेष राशि – सूर्य शुभ स्थिति में रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। लापरवाही से बचें।
वृष राशि – इस राशि के लिए सूर्य लाभदायक रह सकता है। धन संबंधी कामों में लाभ हो सकता है। इन दिनों में जोखिम लेने से बचें।
मिथुन राशि – कुंभ राशि में सूर्य होने से आपको नौकरी में लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी, लेकिन घमंड से बचें।
कर्क राशि – इन लोगों को भूमि से संबंधित कामों में हानि हो सकती है। सोच-समझकर काम करें। असफलता मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि – इन लोगों के लिए सूर्य लाभ की स्थिति में रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिल सकता है। वाहन सुख मिल सकता है।
कन्या राशि – इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। लाभ मिल सकता है।
तुला राशि – जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें। व्यर्थ खर्चों की वजह से परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि – तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। धन संबंधी कामों में हानि हो सकती है, लापरवाही से बचें। धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि – इस राशि के लिए सूर्य सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा इस दौरान हो सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बाधाओं को दूर कर सकता है।
मकर राशि – सूर्य इस राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। अब मकर राशि के लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि – अब 14 मार्च तक सूर्य इसी राशि में रहने वाला है। इस वजह से कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। काम ज्यादा करना होगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आएगा। लाभ होगा।
मीन राशि – सूर्य की वह से मीन राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मेहनत अधिक करना पड़ेगी। आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो