scriptBjp Jan Aakrosh Yatra यूपी वाले बाबा ने राजस्थान में भेजे भगवा रथ | Bjp Jan Aakrosh Yatra | Patrika News

Bjp Jan Aakrosh Yatra यूपी वाले बाबा ने राजस्थान में भेजे भगवा रथ

locationझुंझुनूPublished: Dec 03, 2022 11:51:19 am

Submitted by:

Rajesh

यह रथ जिले के हर बड़े गांव व कस्बों में जाएंगे। रथों पर मंच बना हुआ है। लाइट व माइक की व्यवस्था भी है। मंच से भाजपा के पदाधिकारी केन्द्र सरकारी की योजनाएं व राज्य सरकार की गलत नीतियां जनता को बताएंगे। जनता से लिखित में फीडबैक, शिकायत व सुझाव भी एक पेटी में डलवाएंगे।

Bjp Jan Aakrosh Yatra यूपी वाले बाबा ने राजस्थान में भेजे भगवा रथ

Bjp Jan Aakrosh Yatra यूपी वाले बाबा ने राजस्थान में भेजे भगवा रथ

Bjp Jan Aakrosh Yatra

राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के लिए अधिकांश भगवा रंग के रथ उत्तरप्रदेश के मेरठ व नोएडा शहरों से आए हैं। उनके चालक व सहयोगी भी उत्तरप्रदेश से ही आए हैं। यह रथ जिले के हर बड़े गांव व कस्बों में जाएंगे। रथों पर मंच बना हुआ है। लाइट व माइक की व्यवस्था भी है। मंच से भाजपा के पदाधिकारी केन्द्र सरकारी की योजनाएं व राज्य सरकार की गलत नीतियां जनता को बताएंगे। जनता से लिखित में फीडबैक, शिकायत व सुझाव भी एक पेटी में डलवाएंगे। शुक्रवार दोपहर बाद भाजपा नेताओं ने झुंझुनूं शहर में परमवीर चक्र विजेता शहीद पीरू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभी सातों रथों को विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि जनता को याद दिलाना है उदयपुर में किस प्रकार से कन्हैयालाल को मारा गया। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया। दो माह में बनी भ्रष्टाचार की सड़कें गायब हो रही हैं। दुल्हनों का अपहरण हो रहा है। सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को खुली छूट दे रखी है। भ्रष्टाचार चरम पर है।
प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार बालकों के दूध में भी भेदभाव कर रही है। एक ही स्कूल में एक ही जगह छोटे बालकों को दूध नहीं मिलेगा, जबकि बड़े उनके सामने ही दूध गटकते रहेंगे। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, राजेन्द्र भाम्बू, नीता यादव, प्रधान बलवान सिंह, गिरधारी लाल खींचड़, बनवारी लाल सैनी, ओमेन्द्र चारण,विकास शर्मा, विशम्भर पूनिया ने सम्बोधित किया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सुनील लाम्बा, शेर सिंह निर्वाण,महेंद्र चंदवा, रामस्वरूप सैनी,रिशाल कंवर, जयसिंह माठ, सरोज श्योराण, शौकत अली चौहान, दलीप मीणा, सेवाराम गुप्ता, विनोद झाझडिया, दलीप स्वामी, रतन सिंह तंवर, सुभाष लांबा, सतपाल मालविया, भूपेंद्र सिंह शेखावत, मोहन लाल सैनी, बहादुर स्वामी, राजेंद्र नेहरा, मनीष शर्मा, प्रकाश सैनी, विद्याधर सैनी, बुधराम सैनी,रवि सैनी, राजेश बाबल, अजय भालोठिया, बीरबल गोदारा, मंजू चौहान, योगेन्द्र मिश्रा, पार्षद प्रमोद, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, बिमला चौधरी, मंजू कुलहरि,अरुणा सिहाग, कुसुम राणासरिया,सरोज झाझडिया, दलीप सैनी, सुभाष सैनी आदि मौजूद थे।,
कोई हवा नहीं निकाल दे!
सांसद नरेन्द्र कुमार ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान मैं लोकसभा में रहूंगा, लेकिर शनिवार व रविवार को क्षेत्र में यात्राओं के साथ रहूंगा। हमें सभी को एकजुट रहना है। वक्ता तैयारी करके जाएं। ज्यादा से ज्यादा बोलें। सांसद ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के फायदे बताए। उन्होंने कहा, जब से कांग्रस की सरकार आई तब से राजस्थान में दो पावर सेंटर बन गए। जनता के कोई काम नहीं हो रहे। साथ ही कहा कि हमें रात को रथों का भी ध्यान रखना है। कोई अवांछित व्यक्ति रथ को खराब नहीं कर जाए। उनकी हवा नहीं निकाल जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो