scriptपत्रिका की खबर का असर: बीमा कंपनी ने जारी किया 112.84 करोड़ रुपए का क्लेम | company issued a Insurance claim of Rs 112.84 crore | Patrika News

पत्रिका की खबर का असर: बीमा कंपनी ने जारी किया 112.84 करोड़ रुपए का क्लेम

locationझुंझुनूPublished: Jun 17, 2022 10:54:04 am

Submitted by:

Jitendra

jhunjhununews : जारी बीमा क्लेम की बात की जाए तो सबसे ज्यादा क्लेम मलसीसर तहसील के किसानों को मिला है। यहां के किसानों को 52.11 करोड़ व सबसे कम उदयपुरवाटी तहसील को 1.89 करोड़ रुपए मिले हैं। दूसरे नंबर पर क्लेम 25.13 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

पत्रिका की खबर का असर: बीमा कंपनी ने जारी किया 112.84 करोड़ रुपए का क्लेम

पत्रिका की खबर का असर: बीमा कंपनी ने जारी किया 112.84 करोड़ रुपए का क्लेम

झुंझुनूं. बेमौसम बरसात से फसल नुकसान का दंश झेल चुके किसानों के लिए राहत की खबर है। खरीफ फसल 2021 का बीमा क्लेम जारी कर दिया गया है। किसानों को क्लेम मिलने में हो रही देरी के चलते राजस्थान पत्रिका ने कई बार खबर प्रकाशित कर मुददा उठाया। इसके बाद कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और क्लेम जारी किया गया है। कृषि अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में 112.84 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम जारी किया गया। यह क्लेम जल्द ही किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।
जानिए : किस क्षेत्र को कितना मिला बीमा क्लेम

तहसील क्लेम (करोड़ मे) किसान पॉलिसी

खेतड़ी 2.65 20286

चिड़ावा 8.31 34423

बुहाना 4.17 20420

सूरजगढ़ 13.86 60203

झुंझुनूं 25.13 91487
मलसीसर 52.11 110859

नवलगढ़ 4.68 16216

उदयपुरवाटी 1.89 27782

कुल 112.84 381676

हजारों किसान क्लेम के दायरे से बाहर

जानकारी के अनुसार हाल ही में जारी किए गए क्लेम में जिले के ऐसे हजारों किसान हैं। जिनके खेत में बीमा कंपनी ने खराबा माना ही नहीं। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिल में 6 लाख 19 हजार 847 बीमित फसल पालिसी हुई थी। जिनमें अब जारी किए गए बीमित फसल पालिसी की संख्या देखी जाए तो 3 लाख 81 हजार 676 का ही क्लेम जारी किया गया है।
खरीफ फसल में की गई पॉलिसी व जमा प्रीमियम पर एक नजर

फसल-खरीफ 2021

बीमा कंपनी-एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी

कुल बीमित फसल पॉलिसी संख्या-619847

क्षेत्रफल हैक्टेयर में-130175

किसानों का प्रीमियम-9.70 करोड़
बीमा कंपनी को दी गई प्रीमियम राशि-72.65 करोड़

सबसे ज्यादा मलसीसर व सबसे कम उदयपुरवाटी को

जारी बीमा क्लेम की बात की जाए तो सबसे ज्यादा क्लेम मलसीसर तहसील के किसानों को मिला है। यहां के किसानों को 52.11 करोड़ व सबसे कम उदयपुरवाटी तहसील को 1.89 करोड़ रुपए मिले हैं। दूसरे नंबर पर क्लेम 25.13 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
इनका कहना है….

बीमा कंपनी की ओर से जिले के किसानों के लिए 112.84 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम जारी कर दिया गया है। जल्द ही क्लेम राशि किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।
डा. राजेंद्र लांबा, उप निदेशक कृषि विस्तार (झुंझुनूं)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो