scriptविदेश में डॉक्टर बनने गया था, झुंझुनूं में ले आया महामारी | conono latest news jhunjhunu | Patrika News

विदेश में डॉक्टर बनने गया था, झुंझुनूं में ले आया महामारी

locationझुंझुनूPublished: Mar 29, 2020 02:39:59 pm

Submitted by:

Rajesh

वहां वह एमबीबीएसस कर रहा था। चिकित्सा विभाग व पुलिस की टीम ने ढाणी को सीज कर दिया है। उसके निकट परिजनों की जांच की जा रही है। अब उनके भी सैम्पल लिए जाएंगे।

विदेश में डॉक्टर बनने गया था, झुंझुनूं में ले आया महामारी

विदेश में डॉक्टर बनने गया था, झुंझुनूं में ले आया महामारी

झुंझुनूं। जिले के बुहाना उपखंड में कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह पिछले दिनों फिलिपिंस से आया था। वहां वह एमबीबीएसस कर रहा था। चिकित्सा विभाग व पुलिस की टीम ने ढाणी को सीज कर दिया है। उसके निकट परिजनों की जांच की जा रही है। अब उनके भी सैम्पल लिए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ पीएस दुत्तड ने बताया कि उसे अभी सिंघानिया विवि के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इसी के साथ कोरोना पॉजिटिव अब सात हो गए हैं।

तीन पॉजिटिव एक ही परिवार से, तीन अलग-अलग

झुंझुनूं अंचल में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी कोरोना केवल उन्हीं में मिला है, जो विदेश से लौटे हैं। खतरनाक पहलू यह है कि शहर में इनकी चार चेन बन चुकी है। उनके सम्पर्क में आने वाले भी अनेक संदिग्ध हैं। जानकारों के अनुसार यह चेन आमजन की जागरूकता और सतर्कता से ही टूट सकती है।


गुरुवार सुबह शहर के रोड नंबर तीन स्थित बाकरा मोड का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। यह शख्स 21 मार्च को दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटा था और 22 मार्च की सुबह अपने घर पहुंचा और अपने परिवार के छह लोगों के संपर्क में आया। प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही टीम ने इसके नमूने लेकर जयपुर लैब में भेजे। जहां से गुरुवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन में रखा गया। इसके परिवार के छह सदस्यों की जांच की जा रही है।

पहली चेन
झुंझुनूं शहर में जेके मोदी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के पास रहने वाले पति, पत्नी व पुत्री आठ मार्च को दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे और झुंझुनूं से गाड़ी मंगवाकर यहां पहुंचे। गाड़ी का चालक चिड़ावा का था। आठ मार्च की रात ही झुंझुनूं स्थित अपने निवास पर पहुंचे। 17 मार्च को शाम आठ बजे बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया। 18 मार्च को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद 19 मार्च को तीनों को जयपुर रैफर कर दिया गया।

दूसरी चेन
शहर में चौथा कोरोना पॉजिटिव शहर के वार्ड नंबर 35 में सामने आया। यह व्यक्ति 19 मार्च की आधी रात दुबई से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा। 20 मार्च को यहां से उसने अपने दो साथियों के साथ टैक्सी किराए पर की। टैक्सी सीकर पहुंचते ही इसके दोनों साथी उतर गए। 20 मार्च की रात आठ बजे झुंझुनूं स्थित अपने घर पहुंचा। 21 मार्च की सुबह बीडीके अस्पताल की ओपीडी पहुंचा। 22 मार्च की रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रात को ही जयपुर रैफर कर दिया गया।

तीसरी चेन
पांचवां कोरोना पॉजिटिव भी झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 27 मोहल्ला बटवालान में आया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि यह व्यक्ति सऊदी अरब के रियाद से 29 फरवरी को झुंझुनूं लौट गया था। इसका सैंपल मंगलवार को भेजा गया था और बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में यह व्यक्ति पॉजिटिव मिला। एक महीने के दौरान यह व्यक्ति परिवार, रिश्तेदार समेत अनेक लोगों से मिला।

चौथी चेन
झुंझुनूं में छठा कोरोना पॉजिटिव शहर के रोड नंबर तीन स्थित बाकरा मोड का निकला। यह व्यक्ति 21 मार्च को दुबई से सुबह 4.20 बजे रवाना हुआ और सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट से महिपालपुरा बस स्टैंड पहुंचा। यहां से स्लीपर कोच में 22 मार्च की रात ढाई बजे कोटपूतली बस स्टैंड पहुंचा। जहां से एक कार किराए पर की। इसमें ड्राइवर, एक स्वयं व एक अन्य के साथ सुबह सात बजे झुंझुनूं पहुंचा और परिवार के छह सदस्यों के संपर्क में आया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो