9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं जिले की क्रिकेट टीम घो​षित, यहां देखें पूरी लिस्ट

टीम का कप्तान अनुज लाम्बा व उप कप्तान यशवन्तसिंह को बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu news

राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अण्डर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए झुंझुनूं जिले की टीम घोषित की गई। जिला क्रिकेट संघ के सचिव हरीशचंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला स्तरीय लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर क्रिकेट संघ की चयन समिति द्वारा जिले की टीम घोषित की गई। टीम का कप्तान अनुज लाम्बा व उप कप्तान यशवन्तसिंह को बनाया है। इनके अलावा टीम में अक्शू, नयन गिल, धीरेन्द्र, वैदान्श, विराट शर्मा, रणवीरसिंह, दिपान्शू यादव, गौरव कटेवा, हर्षित, दिक्षित कुमार, अमनदीप सिंह, नक्षत्र, शशांक यादव, मोहित सिंह को शामिल किया है। वहीं सुरक्षित खिलाड़ीयों में रजनीश, जितेश पोरवाल, परवेश गहलावत, सन्नी सैनी को लिया गया है। टीम मनेजर रमेश शर्मा व कोच महेशसिंह (बीसीआई कोच) होंगे। सचिव हरीशचन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले की उक्त टीम राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा दिनांक 19 नवम्बर 2024 से जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अण्डर-14 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में भाग लेगी।

भूमिका जांगिड़ का राजस्थान अंडर 15 टीम में हुआ चयन

. झुंझुनूं जिले की क्रिकेट खिलाड़ी भूमिका जांगिड़ का राजस्थान अंडर 15 टीम में चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव हरीशचंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि भूमिका का राजस्थान चैलेंजर ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है। भूमिका तेज गेंदबाज है। मांदरी गांव की रहने वाली भूमिका अकादमी में निरंतर अभ्यास कर रही है। राजस्थान के मैच 21 से एक दिवसीय लीग आधार पर पुणे में खेले जाएंगे। भूमिका के पर जिला क्रिकेट संघ सचिव हरीशचंद्र सिंह, जिला क्रिकेट टीम कोच महेशसिंह शेखावत सहित पदाधिकारियों ने बधाई दी।


बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग