scriptबीजेपी के दिग्गजों ने युवा कार्यकर्ताओं को दिया गुरूमंत्र कहा बूथ लेवल तक बनाओ वाट्सएप ग्रुप | bjym training camp | Patrika News

बीजेपी के दिग्गजों ने युवा कार्यकर्ताओं को दिया गुरूमंत्र कहा बूथ लेवल तक बनाओ वाट्सएप ग्रुप

locationकोरबाPublished: Feb 26, 2018 10:31:32 am

Submitted by:

Shiv Singh

जिला से बूथ तक बनाएं वाट्सएप ग्रुप

BJYM korba
कोरबा . प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजयुमो के जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ३५० से अधिक युवा चेहरे शामिल हुए।
युवाओं को बूथ मैनेजमेंट का तरीका बताया गया। इसमें सोशल मीडिया का सहारा लेने पर भी जोर दिया गया। बुधवारी बाजार स्थित प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। ३५ साल के कम उम्र के युवा चेहरे को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें भाजपा की रीति नीति के बारे में जानकारी दी गई। बूथ मैजेमेंट का तरीका सीखाया गया। सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया।
एक बूथ पर २० यूथ की टीम तैनात करने पर जोर दिया गया। मतदाता तक पहुंचने के लिए पार्टी ने १०४३ बूथों को ११० शक्ति केन्द्र के तौर पर बांटा है। औसत पांच बूथ पर एक शक्ति केन्द्र बनाया गया है। प्रत्येक शक्ति केन्द्रवार वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाने के लिए कहा गया।सूचना के आदान प्रदान में बाधा न हो इसके लिए जिलास्तर पर भी गु्रप को जोडऩे का निर्णय लिया गया।

प्रशिक्षिण शिविर को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. बंशीलाल महतो ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है।

प्रशिक्षण में नई चीजें सीखने को मिलती है। आपस में जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की स्थापना संघ की प्रेरणा से हुई है। प्रशिक्षण को प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संतोष पांडे, पूर्व विधानसभा उपाध्ययक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनूप सिन्हा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

एक से 15 मार्च तक बूथवार बैठक
एक से 15 मार्च तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 20 यूथ की एक टीम बनाई जाएगी। युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। 16 से 31 मार्च तक गांववार विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो