scriptआप दिवाली पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो काम की है यह खबर | diwali shopping news | Patrika News

आप दिवाली पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो काम की है यह खबर

locationझुंझुनूPublished: Oct 12, 2019 12:08:48 pm

Submitted by:

Rajesh

अगर आप दिवाली की खरीदारी करने जा रहे हैं तो एक बार जान लीजिए कौने से मुहूर्त में खरीदारी ज्यादा शुभ होगी।

jhunjhunu news

आप दिवाली पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो काम की है यह खबर

झुंझुनूं. अगर आप दिवाली की खरीदारी करने जा रहे हैं तो एक बार जान लीजिए कौने से मुहूर्त में खरीदारी ज्यादा शुभ होगी।
दिवाली से पहले बाजार में रौनक होने लगी है। 14 अक्टूबर से दिवाली तक बाजार गुलजार रहेंगे। दिवाली से पहले खरीदारी के कई शुभ मुहूर्त आएंगे।
21 अक्टूबर को सोम पुष्य और 22 अक्टूबर को भौम मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। दोनों दिन अन्य शुभ योगों का संयोग भी रहेगा। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में त्योहारी खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसलिए लोग पुष्य का इंतजार करते हैं। खासकर महंगी खरीदारी इस नक्षत्र में की जाती है। इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का विशेष महत्व है। पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर को शाम 5.33 बजे से शुरू होकर 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4.40 बजे तक है।
22 अक्टूबर को भौम पुष्य रहेगा। इस दिन सुबह साध्य योग और इसके बाद शुभ योग लग जाएगा। मंगल भूमि, मकान, धातु की खरीदी के लिए अच्छा रहता हैं।
ये रहेगा शुभ मुहुर्त
धनतेरस वाले दिन भी खरीदारी शुभ रहेगी
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। 25 अक्टूबर को त्रयोदशी शाम 7.08 बजे शुरू होगी और 26 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3.47 बजे समाप्त होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इसीलिए इस दिन खरीदी और पूजन का महत्व बढ़ गया है। इस दिन आयुर्वेद के देवता धनवंतरी का पूजन किया जाता है। धनतेरस सुख-समृद्धि का प्रतीक भी है। इस दिन धन के देवता कुबेर का पूजन होगा।
दिवाली से पहले कई शुभ योग

14 अक्टूबर कुमार योग
15 अक्टूबर सर्वार्थ सिद्धि योग
16 अक्टूबर सर्वार्थ सिद्धि योग
18 अक्टूबर कुमार योग
19 अक्टूबर रवि योग
20 अक्टूबर त्रिपुष्कर योग
21 अक्टूबर सर्वाथ र्सिद्धि योग
22 अक्टूबर सर्वार्थ सिद्धि योग
23 अक्टूबर कुमार योग
25 अक्टूबर सर्वार्थसिद्धि व राज योग
27 अक्टूबर राज योग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो