script

इस बार सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन मनाया जाएगा गोवर्धन

locationझुंझुनूPublished: Oct 07, 2022 10:16:19 pm

इस बार सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन 26 अक्टूबर को की जाएगी। ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर ही लगता है और दिवाली भी अमावस्या पर ही होती है।

इस बार सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन मनाया जाएगा गोवर्धन

इस बार सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन मनाया जाएगा गोवर्धन

Diwali2022

झुंंझुनूंञ्चपत्रिका. दिवाली का त्योहार चतुर्दशी युक्त अमावस्या में 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अमूमन हर बार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन 26 अक्टूबर को की जाएगी। ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर ही लगता है और दिवाली भी अमावस्या पर ही होती है। इस बार कुछ ऐसा संयोग बना है कि दिवाली की देर रात से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा, इसलिए इस बार सूतक के नियम भारत में मान्य होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दिवाली पूजा पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा।
Diwali2022
कितने बजे से लग जाएगा सूतक
सूर्य ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 15 मिनट से लागू हो जाएगा। सूतक के दौरान पूजा-पाठ से संबंधित कार्य नहीं किए जाते हैं। मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। खाना-पीना और शयन करना वर्जित माना गया है, यदि आपके घर में भोजन बना हुआ है तो उसमें सूतक से पहले तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए।
बंद रहेंगे मंदिरों के पट
गोवर्धन पूजा के दिन भगवान को बाजरा, चावल, मूंग, मोठ, कढ़ी सहित गर्म तासीर के भोजन का भोग लगाया जाता है। सूर्य ग्रहण के दिन जिले के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो