scriptजानिए कैसे बनता है ई श्रम कार्ड, कौनसे दस्तावेज जरूरी | E shram card | Patrika News
झुंझुनू

जानिए कैसे बनता है ई श्रम कार्ड, कौनसे दस्तावेज जरूरी

जिस व्यक्ति की उम्र 16 से 59 साल के बीच है, वे यह कार्ड बना सकते हैं। सीएससी संचालक केवल पांच मिनट में यह कार्ड बनाकर हाथों हाथ देगा। पूरे राजस्थान में दो करोड़ 26 लाख 89 हजार 152 कार्ड बनाए जाएंगे।

झुंझुनूDec 03, 2021 / 04:37 pm

Rajesh

जानिए कैसे बनता है ई श्रम कार्ड, कौनसे दस्तावेज जरूरी

जानिए कैसे बनता है ई श्रम कार्ड, कौनसे दस्तावेज जरूरी

#E shram card
झुंझुनंू. मजदूरों के लिए केन्द्र सरकार एक और तोहफा देगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिन श्रमिकों के पास ई श्रम कार्ड होगा, उनको केन्द्र सरकार अनेक प्रकार के फायदे देगी। इसके प्रारंभिक चरण में पूरे देश से आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। आंकड़े एकत्रित होने के बाद केन्द्र सरकार ऐसे श्रमिकों को तोहफा देगी। साथ ही उनके लिए नई योजना भी शुरू करेगी। ई श्रम कार्ड किसी भी गांव या शहर के नागरिक सेवा केन्द्र(सीएससी) पर निशुल्क बन रहे हैं। इसके लिए एक रुपया भी नहीं देना पड़ता। जिस व्यक्ति की उम्र 16 से 59 साल के बीच है, वे यह कार्ड बना सकते हैं। सीएससी संचालक केवल पांच मिनट में यह कार्ड बनाकर हाथों हाथ देगा। पूरे राजस्थान में दो करोड़ 26 लाख 89 हजार 152 कार्ड बनाए जाएंगे।
#E shram card

कौन बना सकते हैं
रिक्शा चालक, घरेलू नौकर, मिड डे मील बनाने वाले कर्मचारी,ऑनलाइन कम्पनियों में काम करने वाले कर्मचारी, नरेगा मजदूर, धोबी, मोची, ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर, रेहड़ी चालक, चेजा पर काम करने वाले श्रमिक, किसान, बेरोजगार महिलाएं व अन्य यह कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें एक शर्त है कि ईएसआई, ईपीएफ व एनपीएस योजना के सदस्य तथा आयकरदाता इसमें शामिल नहीं हो सकते।
#E shram card
यह दस्तावेज जरूरी
-मोबाइल नंबर
-आधार कार्ड
-बैंक खाता संख्या

कार्ड बनाने वाले टॉप पांच जिले
जिला स्थान
बूंदी पहला
चितौडगढ़़ दूसरा
कोटा तीसरा
बारां चौथा
टोंक पांचवां

#E shram card
फिसड्डी 5 जिले
उदयपुर 33 वां
डूंगरपुर 32 वां
जैसलमेर 31 वां
जालौर 30 वां
करौली 29 वां

शेखावाटी का यह हाल
सीकर 14 वां
झुंझनूं 17 वां
चूरू 19 वां


इनका कहना है
केन्द्र सरकार की ओर से मजदूर की पहचान के लिए ई श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह किसी भी नागरिक सेवा केन्द्र पर पांच मिनट में निशुल्क बनाए जा रहे हैं। भविष्य में इस योजना के अनेक फायदे होंगे। अभी आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। झुंझुनूं जिला अभी 17 वें स्थान पर है। जल्द ही हम टॉप पांच जिलों में शामिल होंगे।
-अरुणा शर्मा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी, झुंझुनूं

Home / Jhunjhunu / जानिए कैसे बनता है ई श्रम कार्ड, कौनसे दस्तावेज जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो