Election 2023टिकट मिला उनको, खलबची मची इनके, रोचक है शेखावाटी की कहानी
झुंझुनूPublished: Oct 17, 2023 11:09:10 am
शेखावाटी में अभी तक भाजपा ने आठ टिकट दिए हैं। जल्द ही दूसरी लिस्ट भी आएगी। उससे पहले ही शेष सीटों के दावेदारों में जोरदार खलबली मच गई है। खलबली का कारण कोई और नहीं बल्कि टिकट देने का ट्रेंड है। आठ में से भाजपा ने इस बार सात जगह चेहरे रिपीट नहीं किए हैं।


Election 2023टिकट मिला उनको, खलबची मची इनके, रोचक है शेखावाटी की कहानी
Election news jhunjhunu 2023 झुंझुनूं. भाजपा ने राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित किए हैं। खास बात है यहां सात जगह चेहरे रिपीट नहीं किए हैं। सातों जगह नए प्रत्याशी घोषित किए हैं। ऐसे में भाजपा के कई दावेदारों में खलबली मची हुई है। जो प्रत्याशी पिछली बार हार चुके, वे टिकट के लिए कभी जयपुर तो कभी दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं। माना जा रहा है नवरात्र या इसके ठीक बाद भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। पहले चरण में सभी आठ सीट वे हैं जहां भाजपा पिछला चुनाव हारी थी। शेखावाटी के चारों जिलों में कुल इक्कीस सीट है। इनमें वे वर्तमान में भाजपा के पास केवल तीन विधायक हैं।