झुंझुनू

जिले में दस लाख और झुंझुनूं वन क्षेत्र में एक लाख पौधे लगाएंगे

पृथ्वी संरक्षण वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकताविश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम

झुंझुनूApr 23, 2019 / 12:35 pm

Jitendra

जिले में दस लाख और झुंझुनूं वन क्षेत्र में एक लाख पौधे लगाएंगे

झुंझुनूं. विश्व पृथ्वी दिवस पर अंचल में सोमवार को जगह-जगह विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय पर स्काउट-गाइड कार्यालय में जिला पर्यावरण समिति, वन विभाग एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं की ओर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलक्टर रवि जैन थे। अध्यक्षता उप वन संरक्षक राजेन्द्र कुमार हुड्डा ने की। कलक्टर जैन ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकता है। उप वन संरक्षक हुड्डा ने कहा कि जिले में 10 लाख पौधारोपण किया जाकर एक मिसाल कायम की जाएगी व बीड़ झुंझुनूं वन क्षेत्र में एक लाख पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने की पहल की जाएगी। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि पृथ्वी संरक्षण को लेकर स्काउट गाइड कार्यालय से रैली निकाली गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह एवं उप वन संरक्षक राजेन्द्र कुमार हुड्डा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सहायक वन संरक्षक बी एल नेहरा ने बताया कि कलक्टर ने इस अवसर पर नीम, करंज, गुड़हल के पौधे लगाकर आमजन को वर्षा में अधिकाधिक पौधारोपण करने को प्रेरित किया।
 

Home / Jhunjhunu / जिले में दस लाख और झुंझुनूं वन क्षेत्र में एक लाख पौधे लगाएंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.