scriptइस गांव के पूर्व सरपंच को कर दिया लहुलुहान | fight from former Sarpanch | Patrika News

इस गांव के पूर्व सरपंच को कर दिया लहुलुहान

locationझुंझुनूPublished: May 06, 2019 03:12:40 pm

Submitted by:

gunjan shekhawat

लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान समसपुर के पूर्व सरपंच के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की।

jhunjhunu

fight from former Sarpanch

झुंझुनूं . लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान समसपुर के पूर्व सरपंच के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की। जिससे पूर्व सरपंच लहुलुहान हो गए। जानकारी समसपुर के पूर्व सरपंच सीए डॉ. रोहित चौधरी को सोमवार को कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसमें वे घायल हो गए। पूर्व सरपंच को बाद में बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पूर्व सरपंच चौधरी ने बताया कि समसपुर पोलिंग बूथ पर कुछ लोग फर्जी मतदान कर रहे थे। उन्होंने मना किया तो एक जने से चाकू से हमला कर दिया तथा सोने की चैन छीन कर भाग गए। आरोपितों ने फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी है।
दिव्यांग ने पैर से डाला वोट


झुंझुनूं . लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में वोट डालने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जिले में दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साहित हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही दिव्यांग भी मतदान के लिए आने शुरू हो गए। जिले के बुहाना क्षेत्र के गांव सागवा के दिव्यांग नवीन कुमार ने पैर से वोट डाला। नवीन के दोनों हाथ है खराब। उसने पैर से वोट डाला व पैर पर ही स्याही का निशान लगवाया। नवीन पैर से ही लिखता है।
बुहाना में मधुमक्खियों ने किया हमला


बुहाना. बुहाना के सरकारी स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर सुबह बड़ी मधु मक्खियों ने अचानक मतदानकर्मियों व मतदाताओं पर हमला कर देने से बूथ पर एक बारगी अफरातफरी मच गई। बाद करीब एक घंटे बाद मतदान शुरू हो पाया।
कर्मचारी की मौत
खेतड़ी. चुनाव डयूटी में खेतड़ी के कांकरिया बूथ पर लगाए गए पीओ-3 गोपालसिंह की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई।हरिपुरा निवासी गोपालसिंह ग्राम सहायक पद पर कार्यरत थे। शव बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
मतदान शुरू होते ही कई जगह जवाब दे गई इवीएम मशीन


झुंझुनूं . झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन जिले में कई जगह इवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदाताओं को मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं घरडू़ की ढाणी में बूथ नम्बर 121 में इवीएम मशीन खराब होने से करीब एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो