script

पति की अर्थी उठती देख पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया, दोनों का एक ही चिता पर हुआ दाह संस्कार

locationझुंझुनूPublished: Jan 03, 2018 05:33:09 pm

Submitted by:

vishwanath saini

पति-पत्नी ने महज 24 घंटे के अंतराल में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। यह घटना पूरे झुुंझुनूं जिले में चर्चा का विषय रही।

husband wife death jhunjhunu
सीकर. साथ जिएंगे और साथ ही मरेंगे। ऐसी कसमें तो कई जोड़े खाते हैं, मगर इसे सभी निभा नहीं पाते हैं। हालांकि झुंझुनूं के एक दम्पती ने वास्तव में ऐसा कर दिखाया है। यह कोई कसम या वादा ना होकर इत्तेफाक भी हो सकता है। पति-पत्नी ने महज 24 घंटे के अंतराल में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों का एक साथ ही एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। यह घटना पूरे झुुंझुनूं जिले में चर्चा का विषय रही।
झुंझुनूं के एक ही परिवार के 5 जनों की मौत, नौकरी लगने पर धोक लगाने आए थे खाटू-सालासर

शाम को पति व सुबह पत्नी की मौत
-यह दर्दनाक घटना झुंझुनूं के निकटवर्ती गांव बीबासर की है।
-बीबासर निवासी रामेदव डांगी (88) की मंगलवार शाम को मौत हो गई।
-बुधवार सुबह रामदेव डांगी के दाह संस्कार की तैयारियां चल रही थी।
-इस दौरान रामदेव की डांगी की पत्नी नानची देवी (85) की भी अचानक तबीयत खराब हो गई।
-थोड़ी देर बाद नानची देवी ने भी प्राण दे दिया। ऐसे में रामदेव व नानची देवी की अर्थी एक साथ उठाई गई।
-दोनों का गांव के मोक्षधाम में एक साथ ही दाह संस्कार किया गया।
-बीबासर गांव के लोगों का कहना था कि उन्होंने पति-पत्नी का एक साथ दाह संस्कार पहली बार देखा।

दम्पती के है सिर्फ एक बेटी
बीबासर युवा मंडल के अध्यक्ष अमीलाल ने बताया कि रामदेव खेती किया करते थे। उनके एक बेटी है। कोई बेटी नहीं था। चिता को रामदेव के भाई के बेटे फूलचंद व दोहिती ने मुखाग्रि दी।

ट्रेंडिंग वीडियो