scriptघर में अकेली महिला की हत्या, शव जलाया, बाहर से कमरा भी बंद कर दिया | jhunjhunu crime news | Patrika News

घर में अकेली महिला की हत्या, शव जलाया, बाहर से कमरा भी बंद कर दिया

locationझुंझुनूPublished: Oct 07, 2019 12:42:25 pm

Submitted by:

Rajesh

मंडावरा निवासी बिमला देवी(65) घर पर अकेली थी। महिला का पति गोकुल शर्मा नवरात्र करने के लिए बलेश्वर गया हुआ है। महिला के दो बेटे सूरत और जयपुर में रहते हैं। जिसके चलते वह घर पर अकेली थी। शनिवार को दोपहर तक बिमला देवी के घर बाहर नहीं निकलने और घर में बंधी बकरियों की आवाज सुनकर पड़ौसी ने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो सारे घर मेें खून बिखरा हुआ था।

jhunjhunu news

घर में अकेली महिला की हत्या, शव जलाया, बाहर से कमरा भी बंद कर दिया


झुंझुनूं/ उदयपुरवाटी. इलाके के मंडावरा गांव में घर पर अकेली महिला की पहले किसी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव जलाया और फिर उसे कमरे को बाहर से बंद कर गायब हो गया। जिस महिला की हत्या हुई उसके पहने हुए गहने भी गायब हैं। पुलिस अभी तक इस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है।
मंडावरा में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए रविवार को डॉग स्क्वायड की टीम मंडावरा पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से खून लगा हुआ चाकू बरामद किया है। जिससे संभतया महिला की हत्या की गई है। चाकू से हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में डालकर जला दिया। बिमला देवी द्वारा पहने हुए जेवरात भी गायब मिले हैं। पुलिस के अनुसार कान के गहने, गले से मंगलसूत्र और पैर में पहनी हुई पायजेब शव से बरामद नहीं हुई है। हत्या करने वाला आरोपी महिला जेवरात भी ले गया। इधर पुलिस थाने में मृतका के बेटे बसंत कुमार ने अज्ञात के खिलाफ उसकी मां की हत्या करके शव जलाने का मामला दर्ज करवाया है। इधर मृतक महिला के परिजनों के शनिवार देर रात मंडावरा पहुंचने के बाद शव उदयपुरवाटी सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया गया था। रविवार सुबह महिला की हत्या का खुलासा करवाने को लेकर परिजनों के साथ काफी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे। जिस पर सीआई भगवान सहाय मीणा ने परिजनों को अवगत करवाया कि मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस दिनरात काम कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। जिसके बाद महिला के शव को पोस्मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि मंडावरा निवासी बिमला देवी की उसके घर में हत्या करके शव को जलाकर कमरे बंद कर दिया गया था।
बेटे व पति बाहर थे
मंडावरा निवासी बिमला देवी(65) घर पर अकेली थी। महिला का पति गोकुल शर्मा नवरात्र करने के लिए बलेश्वर गया हुआ है। महिला के दो बेटे सूरत और जयपुर में रहते हैं। जिसके चलते वह घर पर अकेली थी। शनिवार को दोपहर तक बिमला देवी के घर बाहर नहीं निकलने और घर में बंधी बकरियों की आवाज सुनकर पड़ौसी ने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो सारे घर मेें खून बिखरा हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो