scriptअज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीररूप से घायल हो गए | jhunjhunu crime news | Patrika News

अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीररूप से घायल हो गए

locationझुंझुनूPublished: Jan 16, 2022 10:32:12 pm

Submitted by:

Datar

सिंघाना. खानपुर रोड़ पर शनिवार देर रात को एक अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी दो बाइकों के टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गए। मृतक के भाई रोशनलाल मेघवाल ने बताया कि उसका भाई मोजीराम मेघवाल(27) व सुखविन्द्र सिंह माकड़ो गांव में टाइल लगाने का काम कर रहे थे। टाइल लगाने के बाद वापस अपने गांव खानपुर आ रहे थे।

अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीररूप से घायल हो गए

अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीररूप से घायल हो गए

– पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
सिंघाना. खानपुर रोड़ पर शनिवार देर रात को एक अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी दो बाइकों के टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गए। मृतक के भाई रोशनलाल मेघवाल ने बताया कि उसका भाई मोजीराम मेघवाल(27) व सुखविन्द्र सिंह माकड़ो गांव में टाइल लगाने का काम कर रहे थे। टाइल लगाने के बाद वापस अपने गांव खानपुर आ रहे थे। खानपुर रोड़ के पास बाइक को रोककर सुखविन्द्र सिंह शोच करने के लिए चला गया। इसी दौरान खानपुर की तरफ से खानपुर निवासी सुभाष बाइक लेकर आ गया। जो आपस में बाइक रोक कर बातचीत करने लगे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन तेजगति से आया तथा दोनों बाइकों के टक्कर मार दी। हादसे में मोजीराम, सुभाष व राहगीर राकेश, आशीष घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मोजीराम की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल सुभाष, राकेश व आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रैफर कर दिया। पुलिस ने शव को खेतड़ी नगर की मोर्चरी में रखवाया। जहां रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं गंभीर घायल सुभाष का जयपुर में इलाज चल रहा है। इस संबंध में मृतक के भाई रोशनलाल मेघवाल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
डेढ़ साल पहले ही हुई थी मोजीराम की शादी-
मृतक मोजीराम मेघवाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोशण कर रहा था। मोजीराम की शादी 30 जून 2020 को मानोता निवासी ममता के साथ हुई थी। मोजीराम के एक पुत्री छह माह की है।
शोच करने गया सुखविन्द्र हादसे में बच गया-
मृतक मोजीराम व सुखविन्द्र बाइक पर सवार होकर माकड़ो गांव में मजदूरी कर अपने गांव खानपुर आ रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में बाइक रोककर सुखविन्द्र के शोच करने चला गया। पिछे से हादसा हो गया। इस कारण सुखविन्द्र सिंह बच गया।

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
सूरजगढ.़ थाना इलाके के पिलोद गांव में भावठड़ी सड़क मार्ग मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सूरजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हादसे में भावठड़ी गांव निवासी सोनू मेघवाल की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट मृतक के चाचा जयप्रकाश मेघवाल ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि सोनू गांव से सूरजगढ़ के लिए गया था। इस बीच भावठड़ी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौप दिया।
तीन वर्षीय बच्ची को मोबाईल में अश्लील विडियो दिखाकर की अश्लील हरकत, मामला दर्ज
झुंझनूंञ्चपत्रिका. जिले के एक थाने में ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी तीन वर्षीय बच्ची को मोबाइल पर अश्लील विडियो दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की माँ कि रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया गया तथा बच्ची का मेडीकल बोर्ड से मेडीकल करवाया गया तथा जांच की जा रही है।
झुलसने से धींधवा के युवक की मौत
पिलानी. क्षेत्र के गांव धींधवा आथुणा में शनिवार को झुलसने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया कि धींधवा निवासी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उस का भाई विनोद कुमार अजय डांगी के मकान पर काम करता था। शनिवार की रात को बिजली के हीटर के सम्पर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीररूप से घायल हो गए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो