scriptरतनागिरी: समुद्र में डूबने से झुंझुनूं के दो युवकों की दर्दनाक मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार | jhunjhunu latest news youth dies after drowning in sea | Patrika News

रतनागिरी: समुद्र में डूबने से झुंझुनूं के दो युवकों की दर्दनाक मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

locationझुंझुनूPublished: Dec 25, 2017 08:44:18 pm

दर्शन के बाद ये युवक समुद्र में नहाने लगे। इस दौरान नहाते समय एक जगह पानी गहरा होने के कारण अमित और गौरव उसमें समा गए।

youth dies
चिड़ावा/बगड़। महाराष्ट्र के रतनागिरी में गणेशजी के दर्शन करने गए बागड़ और जोड़िया गांव के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। दोनों का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों में बागड़ निवासी गौरव और जोड़िया का अमित धनखड़ शामिल हैं। हादसा 23 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
गणेश जी के दर्शन के लिए गए थे सभी-

जानकारी के मुताबिक, बगड़ निवासी गौरव टेलर, जोड़िया का अमित धनखड़, बंतावरपुरा का अमन जांगिड़, अमित की माता इंद्रादेवी, बगड़ का सौरभ टेलर और एक अन्य साथी 22 दिसंबर को रतनागिरी में गणेश जी के दर्शन के लिए गए थे। जिसमें दर्शन के बाद ये युवक समुद्र में नहाने लगे। जबकि अमित की माता इंद्रा देवी गणेशजी मंदिर में मौजूद थी।
Read more: पुष्कर में अचानक मची अफरा-तफरी, सरोवर में स्नान कर रहे लोग दौड़ इधर-उधर पढ़ें क्या है पूरा मामला

इस दौरान नहाते समय एक जगह पानी गहरा होने के कारण अमित और गौरव उसमें समा गए। दोनों युवकों को डूबता देख साथियों ने वहां नहा रहे अन्य लोगों को आवाज दी। जिसके बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। तो वहीं हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजन महाराष्ट्र पहुंचे और शवों को लेकर आए। और उनका अंतिम संस्कार किया गया।
गौरव की मौत पर बाजार रहा बंद-

बगड़ के पहाड़ी मोहल्ला निवासी गौरव टेलर की मौत से हर कोई गमगीन दिखा। मिलनसार गौरव की मौत के बाद बगड़ का मुख्य बाजार बंद रहा। दो भाईयों में सबसे बड़ा गौरव मुंबई में रिश्तेदार के यहां रहकर एनीमेशन का कोर्स कर रहा था। उनके पिता मुरारीलाल विदेश में रहकर कार्य करते हैं। माता शारदा देवी गृहिणी हैं। हादसे के समय छोटा भाई सौरभ भी साथ ही था। गौरव का शव सुबह करीब नौ बजे बगड़ पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनकी माता शारदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शहर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। शोक में मुख्य बाजार भी बंद रहा।
यह भी पढ़ें

भाजपा की उल्टी गिनती शुरु, किसान विरोधी राजस्थान सरकार के खिलाफ करेंगे जनवादी आन्दोलन- प्रकाश करात

मां की आंखों के सामने समुद्र में समाया अमित-

बेटे अमित की मौत के बाद बंतावरपुरा के राजकीय अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत इंद्रादेवी पर तो मानों दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। इंद्रा ने करीब 15 साल पति विद्याधर को खोया तो अब बेटे को भी खो दिया। समुद्र में हुए हादसे के समय इंद्रा भी वहीं मौजूद थीं। जहां उनकी आंखों के सामने इकलौता बेटा समुद्र में समा गया। जानकारी के अनुसार इंद्रा का पीहर कंवरपुरा में है और पति की मौत के बाद वे बंतावरपुरा में ही रहती थीं।
अमित कुछ समय से जयपुर रहकर कोचिंग कर रहा था। दोस्तों के कहने पर अमित रतनागिरी में भगवान गणेश जी के दर्शन करने गया था। उधर, अमित की मौत के बाद पैतृक गांव जोडिया, ननिहाल कंवरपुरा और निवास स्थान बंतावरपुरा में गम का माहौल रहा। परिजनों ने कहा कि अमित काफी मिलनसार था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो